{"_id":"6812f16962dc8690b6086870","slug":"indore-news-shocking-rise-in-vehicle-thefts-835-stolen-in-just-3-months-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर में हर दिन 9 गाड़ियां हो रही चोरी, हर साल बढ़ता जा रहा चोरी का आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर में हर दिन 9 गाड़ियां हो रही चोरी, हर साल बढ़ता जा रहा चोरी का आंकड़ा
Thu, 01 May 2025 09:29 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 01 May 2025 09:29 AM IST
सार
Indore News: इस साल शुरुआती तीन महीने में 835 गाड़ियां चोरी हो चुकी हैं। शहर के आसपास के जिलों के कई गिरोह सक्रिय हैं। पुलिस इनके डेरों में लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मकान में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में वाहन चोरी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। हर साल वाहन चोरी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इस साल भी यह सिलसिला जारी है। तीन माह में शहर से 853 गाड़ियां चोरी हुई हैं। प्रतिमाह 278 और रोजाना 9 गाड़ियां चोरी हो रही हैं, लेकिन पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। शहर में पिछले कुछ सालों से वाहन चोरी लगातार बढ़ रही है। 2023 में शुरुआती तीन माह में शहर से 815 गाड़ियां चोरी हुई थीं। 2024 के शुरुआती तीन महीने में 830 और इस साल शुरुआती तीन महीने में 835 गाड़ियां चोरी होने की रिपोर्ट शहर के थानों में हुई है।
Indore News: शिक्षा, संस्कार और स्वास्थ्य के केंद्र हैं आंगनबाड़ी, यही देश की नई पीढ़ी तैयार करेंगे
पुलिस नहीं लगा पा रही अंकुश
इस हिसाब से शहर में हर माह 278 गाड़ियां चोरी हो रही हैं। किसी माह यह आंकड़ा 300 के पार भी पहुंच रहा है। इस हिसाब से रोजाना शहर से वाहन चोर 9 गाड़ियां चुराकर ले जा रहे हैं और पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। पुलिस का एक ही जवाब होता है कि वाहन चोरी के पीछे दो गिरोह प्रमुख हैं- एक देवास का कंजर गिरोह तो दूसरा धार-टांडा का गिरोह। देवास का गिरोह पूर्वी क्षेत्र में सक्रिय है तो धार-टांडा का गिरोह पश्चिम क्षेत्र के थानों से गाड़ियां चुरा रहा है। पुलिस कई बार इनके डेरों पर छापे भी मार चुकी है और गाड़ियां भी जब्त की हैं। पुलिस के पास चोरों के सौ से अधिक वीडियो भी हैं, लेकिन पुलिस केवल कुछ लोगों को पकड़कर दस प्रतिशत गाड़ियां हो बरामद कर पाती है। शहर से अब हर साल 3 से 4 हजार गाड़ियां चोरी हो रही हैं।
विज्ञापन
ये थाने हैं हॉट स्पॉट
शहर में यूं तो हर थाना क्षेत्र में वाहन चोर सक्रिय हैं, लेकिन सबसे अधिक वाहन चोरी विजयनगर, लसूड़िया, कनाड़िया, एमआईजी, तुकोगंज, एरोड्रम, भंवरकुआं, संयोगितागंज, तिलकनगर क्षेत्र में हो रही है। इनमें भी एक बात सामने आई है कि सबसे अधिक वाहन चोरों के निशाने पर अस्पताल, मार्केट की पार्किंग, मॉल, शराब की दुकानें प्रमुख हैं। एमवाय अस्पताल तो पिछले कुछ सालों से वाहन चोरी का हॉट स्पॉट बना हुआ है।
शहर की सीमाओं पर कैमरे लगने से रुकेंगी घटनाएं
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया बताते हैं कि गाड़ी चोरी होने के मामलों में शहर के साथ ही बाहर के कई गिरोह भी सक्रिय हैं। गाड़ियां चुराकर यह तुरंत शहर के बाहर ले जाते हैं। शहर के बाहरी चौराहों पर भी अब पुलिस सख्ती कर रही है और हर आने जाने वाली सड़क पर कैमरे लग रहे हैं। गाड़ी चोरी होने के केस बहुत जल्दी कम होते नजर आएंगे।