फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Shocking Discovery at Indore's Chouithram Market - Tomatoes Stored in Toilet!

Indore News: शौचालय में रखे थे टमाटर, चोइथराम मंडी का हाल देखकर उड़े अधिकारियों के होश

Thu, 19 Jun 2025 06:01 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Jun 2025 06:01 AM IST
सार

Indore News: इंदौर की प्रमुख चोइथराम मंडी में नगर निगम ने अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। मंडी के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान जमा रखा था।

विज्ञापन
Indore News: Shocking Discovery at Indore's Chouithram Market - Tomatoes Stored in Toilet!
एआई से बनाया गया प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर की चोइथराम मंडी शहर की सबसे प्रमुख मंडी है। पूरे शहर में यहीं से सब्जियां और फल आते हैं। नगर निगम की टीम ने यहां पर अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानदारों ने दुकान के आगे सामान जमा रखा था। जांच के दौरान पता चला कि एक टमाटर व्यवसायी शौचालय का उपयोग टमाटर रखने के लिए कर रहा था। निगम की टीम ने न सिर्फ टमाटर हटवाए बल्कि व्यवसायी पर 12 हजार रुपये का स्पॉट फाइन भी लगाया। कार्रवाई राधेश्याम पाटीदार एंड कंपनी पर की गई। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने मंडी व्यापारियों के साथ मिलकर मंडी की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


रोज हजारों लोग आते हैं यहां
चोइथराम मंडी में रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही रहती है। सुबह से शाम तक व्यापार होता है। मंडी में कई जगह व्यापारियों ने अवैध कब्जे भी कर रखे हैं। इसके चलते अक्सर व्यवस्था चरमरा जाती है। मंडी में सफाई एक बड़ा मुद्दा है। नगर निगम नियमित सफाई का दावा करता है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है। अब नगर निगम मंडी की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष योजना बना रहा है। 
विज्ञापन


मंडी की सफाई व्यवस्था बेहतर करेंगे
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अखिलेश उपाध्याय ने बताया कि हम व्यापारियों के साथ मिलकर मंडी की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में काम कर रहे हैं। मंडी में दुकानदारों से अपील की है कि वे कचरा कचरा वाहनों में ही डालें। नगर निगम स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से मंडी की सफाई कराने पर भी विचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम और गंदगी से लगातार परेशानी
चोइथराम मंडी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार जाम लगता है। गांव गांव से आने वाले किसानों की वजह से कई बार घंटों तक सड़कें जाम रहती हैं। मंडी के आसपास भी गंदगी की वजह से रहवासी परेशान होते रहते हैं। नगर निगम में इसकी लगातार शिकायतें आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed