फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Severe cold wave hits MP as Indore night temperature drops to 6.9 degrees

Indore News: इंदौर में कांपने लगे लोग! रात का पारा पहुंचा 6.9 डिग्री, जानें मौसम का हाल

Wed, 19 Nov 2025 09:07 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 19 Nov 2025 09:07 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू हो गया है। राजगढ़ 6.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, वहीं इंदौर में भी रात का तापमान लुढ़ककर 6.9 डिग्री पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Indore news Severe cold wave hits MP as Indore night temperature drops to 6.9 degrees
इंदौर में सबसे ज्यादा ठंड, रात का पारा 6.9 डिग्री पहुंचा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान तेजी से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, आर्थिक राजधानी इंदौर में भी पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंदौर में रात का तापमान 6.9 डिग्री
इंदौर और भोपाल के तापमान में फिर से गिरावट देखने को मिली है। इंदौर में ठंड का असर अब साफ महसूस होने लगा है। बुधवार को यहां दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 6.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जिससे रात में तेज सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: यात्री ध्यान दें! 22 नवंबर से बदल रहा 3 ट्रेनों का टाइम, 40 दिन तक झांसी नहीं जाएगी बरेली-इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर के पहले हफ्ते में ही तेज ठंड की एंट्री
प्रदेश में आमतौर पर नवंबर में ठंड के साथ-साथ बारिश का ट्रेंड पिछले 10 साल से देखा जा रहा है। इस बार भी मौसम का मिजाज कुछ वैसा ही है, लेकिन खास बात यह है कि इस बार नवंबर के पहले सप्ताह में ही तेज ठंड शुरू हो गई है। वहीं, बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अक्टूबर का महीना उम्मीद से बेहतर रहा। अक्टूबर में औसत 2.8 इंच बारिश हुई, जो सामान्य (1.3 इंच) से 121% ज्यादा है।

क्या टूटेगा 1938 का रिकॉर्ड?
इंदौर में नवंबर माह में ठंड का असर खासा रहता है। आमतौर पर दूसरे सप्ताह से पारा गिरता है और रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। मौसम के इतिहास की बात करें तो 25 नवंबर 1938 को इंदौर का पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। वर्तमान में रात का पारा 6.9 डिग्री तक पहुंचने से कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार सर्दी पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed