फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: गड्ढे, खुले चैंबर, सड़कों की दरारें ले रहीं जान, न मुआवजा न ही जिम्मेदारों को सजा

Tue, 08 Apr 2025 06:45 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 08 Apr 2025 06:45 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में सड़कों की गलत डिजाइन, गड्डों, खुले चैंबरों और दरारों से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। कई नागरिकों की जान गई लेकिन इन हादसों में न तो कोई मुआवजा मिल रहा है न ही जिम्मेदारों को सजा हो रही है।

विज्ञापन
Indore News: Road Mishaps Surge in Indore Due to Potholes and Open Chambers
पार्क रोड पर गड्ढों पर ईंटों को भर दिया। फोटो- जयेश मालवीय - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में सड़क की दरारों, खुले चैंबरों और गड्ढों की वजह से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन न तो किसी पीड़ित को कोई मुआवजा मिलता है न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होती है। इन सभी मामलों में पीड़ितों की कहीं पर शिकायत भी दर्ज नहीं होती। 


हादसों में नंबर वन है इंदौर
पूरे देश में स्वच्छता के मामले में नंबर वन इंदौर सड़क हादसों के मामले में भी पूरे मप्र में नंबर वन है। साल 2024 में इंदौर में कुल 6,075 सड़क हादसे हुए हैं। 2023 में इनकी संख्या 5,714 थी। प्रदेश के अन्य शहरों की बात की जाए तो भोपाल दूसरे, जबलपुर तीसरे और ग्वालियर चौथे नंबर पर है। यहां क्रमश: 5,390, 4148, 3,092 सड़क हादसे हुए हैं। इंदौर में होने वाले सड़क हादसों में बड़ी संख्या उन हादसों की भी है जो सड़क की दरारों, खुले चैंबरों और गड्ढों की वजह से होते हैं। 
Indore News: Road Mishaps Surge in Indore Due to Potholes and Open Chambers
निगम कमिश्नर ने वायएन रोड पर दरारें भरवाईं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
महिला की जान गई तो जागा निगम
दो दिन पहले पलासिया क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक महिला की जान जाने के बाद निगम जागा और तुरंत सड़कों की दरारें भरने के लिए काम शुरू कर दिया। वायएन रोड पर नगर निगम कमिश्नर के आदेश के बाद आज सुबह तुरंत सड़कों की दरारों को भरा गया। 
Indore News: Road Mishaps Surge in Indore Due to Potholes and Open Chambers
इसी वायएन रोड पर आगे कई जगह दरारें हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
किसी तरह का मुआवजा नहीं देता निगम
इस तरह के हादसों के लिए सरकार, प्रशासन और नगर निगम के द्वारा किसी तरह का कोई मुआवजा नहीं दिया जाता। न तो जिम्मेदारों की लापरवाही तय होती है न ही पीड़ित को इंसाफ मिल पाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News: Road Mishaps Surge in Indore Due to Potholes and Open Chambers
जंजीर वाला चौराहे पर भी यही हाल हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
एजेंसी पर करेंगे कार्रवाई
नगर निगम की जनकार्य समिति के प्रभारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि चैंबरों के रखरखाव की निगरानी की व्यवस्था करेंगे। इसके लिए बहुत जल्दी जीओ टैगिंग लागू की जाएगी। काम में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। चैंबर की शिकायत मिलने पर एजेंसी को कार्रवाई करना होती है, अगर वह ऐसा नहीं कर रही है तो हम कार्रवाई करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed