फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news road accident jeep activa government school teacher died

Indore News: परीक्षा ड्यूटी में जा रही टीचर को जीप ने टक्कर मारी, अस्पताल में दम तोड़ा

Tue, 27 Feb 2024 02:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 27 Feb 2024 02:10 PM IST
सार

एक चौकीदार ने मोनिका को उठाया और एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा। हादसे के बाद से ही वह कोमा में चली गई थी।
 

विज्ञापन
indore news road accident jeep activa government school teacher died
मोनिका वर्मा - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

जीप से टक्कर के बाद घायल सरकारी स्कूल की टीचर ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वह झालरिया के सरकारी स्कूल में पदस्त थी। बोर्ड परीक्षाओं के चलते उसकी ड्यूटी खजराना इलाके के एक सरकारी स्कूल में लगी थी। घटना वाले दिन सुबह मोनिका वहीं जा रही थी।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
खजराना पुलिस के मुताबिक घटना रोबोट चौराहे के पास की है। 19 फरवरी को मोनिका (32) पुत्री स्व. अशोक वर्मा एग्जाम ड्यूटी के चलते परीक्षा केन्द्र पर जा रही थी। तभी उनकी एक्टिवा को जीप ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मोनिका कई फीट दूर घसीटती चली गई थी। वह बेहोश हो गई थी। एक चौकीदार ने मोनिका को उठाया और एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा। हादसे के बाद से ही वह कोमा में चली गई थी। यहां सोमवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोनिका इंदौर की जबरन कॉलोनी में रहती थी। परिवार के लोगों ने बताया कि मोनिका की तीन साल पहले सरकारी टीचर के पद पर जॉब लगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed