फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Republic Day celebrated with pomp in Indore, floats along with parade

Indore News:इंदौर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस,परेड के साथ निकली झाकियां

Fri, 26 Jan 2024 02:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 26 Jan 2024 02:29 PM IST
सार

परेड के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मूसाखेड़ी के एक स्कूल में बच्चों के साथ भोजन किया।रीगल तिराहे पर बनाई गई गेट ऑफ इंडिया की प्रतिकृति पर भी दिनभर शाहवासियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने यहां फूल अर्पित किए और फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन
Indore News: Republic Day celebrated with pomp in Indore, floats along with parade
इंदौर में परेड का हुई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  स्कूलों और सरकारी भवनों में झंडावंदन हुआ और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ।परेड के साथ अलग अलग विभागों की 12 झांकियां निकली।

विज्ञापन


नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सलामी ली और अच्छा काम करने वाले अफसर और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया।
विज्ञापन

परेड को देखने स्टेडियम में हजारों लोग शामिल थे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति भी दी। एक ग्रुप ने राम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका भी पेश की। उधर निगम मुख्यालय में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने झंडा वंदन किया। इस मौके पर उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परेड के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मूसाखेड़ी के एक स्कूल में बच्चों के साथ भोजन किया।रीगल तिराहे पर बनाई गई गेट ऑफ इंडिया की प्रतिकृति पर भी दिनभर शाहवासियों की भीड़ लगी रही। लोगों ने यहां फूल अर्पित किए और फोटो भी खिंचवाए।

मंत्री सिलावट ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि आज हम सब यह संकल्प लें कि प्रदेश और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना और उनके संरक्षण के लिये निरंतर कार्य करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में अपना पूरा योगदान देंगे। हाईकोर्ट परिसर में भी जजों ने झंडावंदन किया और कोर्ट स्टाफ को बधाई दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed