{"_id":"67ee5da200f08a16ed09af95","slug":"indore-news-religious-dispute-over-brahma-kumaris-hall-threats-and-illegal-encroachment-alleged-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: ब्रह्माकुमारी बहनों को धमका रहा शब्बीर, सनातनी प्रवचन हॉल पर कब्जे की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: ब्रह्माकुमारी बहनों को धमका रहा शब्बीर, सनातनी प्रवचन हॉल पर कब्जे की साजिश
Thu, 03 Apr 2025 05:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ,इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 03 Apr 2025 05:38 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में ब्रह्माकुमारी सेंटर की बहनों ने कलेक्टर जनसुनवाई में शब्बीर नामक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि वह उनके प्रवचन हॉल के पास अवैध निर्माण कर रहा है और सनातनी धार्मिक कार्यों का विरोध करते हुए धमकियां दे रहा है।
विज्ञापन
जनसुनवाई में शिकायत करतीं बहनें।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
सनातन धर्म से जुड़े लोगों को परेशान करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को सिलिकॉन सिटी स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर की बहनें कलेक्टर की जनसुनवाई में एक व्यक्ति शब्बीर की शिकायत लेकर पहुंचीं। उनका आरोप है कि उनके प्रवचन हॉल के पास स्थित शब्बीर की बिल्डिंग से उसे वहां होने वाले सनातनी कार्यों से परेशानी हो रही है। प्रवचन हॉल के लिए अस्थायी टीन शेड बनाया गया है, जो ब्रह्माकुमारी सेंटर के निकट स्थित है। यहां नियमित रूप से आने वाले सनातन धर्म के अनुयायियों को शब्बीर लगातार परेशान कर रहा है। बहनों का कहना है कि शब्बीर उन्हें बार-बार धमकी देता है कि वे वहां से अपने धार्मिक कार्य बंद कर इस जगह को छोड़ दें, अन्यथा वह उन्हें शांति से नहीं रहने देगा।
धार्मिक स्थल के बाहर गंदगी और धमकियों का आतंक
शिकायत करने वाली बहनों ने बताया कि शब्बीर द्वारा लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और वह प्रवचन हॉल के बाहर अशांति फैलाने के प्रयास में लगा हुआ है। आरोप है कि शब्बीर द्वारा प्रवचन हॉल के बाहर जानबूझकर अंडे के छिलके, चिकन-मटन की हड्डियां और शराब की खाली बोतलें फेंकी जाती हैं ताकि वहां आने वाले श्रद्धालुओं को मानसिक रूप से परेशान किया जा सके। इसके अलावा, जब भी कोई उसे समझाने का प्रयास करता है, तो वह मानने को तैयार नहीं होता।
शब्बीर की अवैध बिल्डिंग और कब्जे की साजिश
ब्रह्माकुमारी बहनों ने प्रशासन को बताया कि शब्बीर ने उस स्थान पर अवैध रूप से बिल्डिंग बनाई है। उन्होंने इस अवैध निर्माण की शिकायत भी पहले की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बहनों को आशंका है कि शब्बीर उनके प्रवचन हॉल पर भी कब्जा करने और वहां कोई निर्माण करने की साजिश रच रहा है। इस मामले को लेकर जब प्रशासन से संपर्क किया गया तो अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यदि शब्बीर की बिल्डिंग अवैध पाई जाती है, तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पत्नी टीना का भी शब्बीर को समर्थन
शब्बीर की निजी जिंदगी को लेकर भी कई बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि वर्षों पहले उसने टीना नाम की एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर शादी कर ली थी। बहनों का आरोप है कि जब भी शब्बीर किसी विवाद में फंसता है, तो वह खुद को बचाने के लिए अपनी पत्नी टीना को आगे कर देता है। सबसे अधिक हैरानी की बात यह है कि टीना भी सनातनी गतिविधियों के विरोध में अपने पति का समर्थन कर रही है। इस पूरे मामले में प्रशासन ने उचित जांच और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है, जिससे वहां आने वाले लोगों को राहत मिल सके।