फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dussehra: इंदौर में 100 फीट से ऊंचे रावण, कहीं पुष्पक विमान में सवार तो कहीं भव्य लंका के साथ दिखेंगे दशानन

Fri, 11 Oct 2024 08:32 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 11 Oct 2024 08:32 AM IST
सार

इंदौर में बने रावण देखने के लिए दूर दूर से आते हैं लोग। कलाकारों ने एक महीने से अधिक समय तक मेहनत करके यहां के रावण तैयार किए हैं। अब दशहरे का इंतजार किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
indore news ravan dussehra 2024
इंदौर में रावण बनकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रावण दहन के कार्यक्रम के लिए इंदौर में तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। कहीं पर रावण पुष्पक विमान में सवार है तो कहीं पर वह पूरी लंका के साथ दिखेगा। सभी जगह आतिशबाजी की शानदार तैयारियां की गई हैं। शोभा यात्राएं निकलेंगी, आर्टिस्ट परफॉर्म करेंगे और कई दिग्गज राजनेता भी इन आयोजनों में शिरकत करेंगे।
indore news ravan dussehra 2024
पुष्पक विमान पर रावण। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
छावनी उषागंज हाईस्कूल मैदान 
यहां पर पिछले 39 साल से रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है। इस बार रावण को पुष्पक रथ पर सवार दिखाया गया है। एकता सेवा समिति के लव मीणा ने बताया कि 8 से 9 हजार लोग यहां पर रावण दहन का कार्यक्रम देखने के लिए आते हैं। इस बार 51 फीट का रावण बनाया गया है। समिति हमेशा रावण दहन में कुछ नया करने का प्रयास करती है। इससे पहले रावण दहन में सीता हरण, इंद्रजाल चलाने वाला रावण, शाही स्नान करने वाला रावण बनाया गया। इस बार पुष्पक रथ पर सवार रावण बनाया गया है। जिस रथ पर रावण ने सीता हरण किया था। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। 
indore news ravan dussehra 2024
छावनी दो नंबर स्कूल। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
छावनी दो नंबर स्कूल
यहां पर रावण दहन का 32वां वर्ष है। बोयत श्री मित्र मंडल के चौधरी दीनू बोयत कप्तान ने बताया कि यहां पर इस बार कंकालरूपी रावण बनाया जा रहा है। इस बार रावण की ऊंचाई 111 फीट रखी गई है। मेघनाथ और कुंभकरण भी बनाए जा रहे हैं। 80 फीट की लंका भी बनाई जाएगी। महेश्वर, मंडलेश्वर से 15 कलाकारों को बुलाया गया है सभी एक महीने से यहां पर काम कर रहे हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोलू शुक्ला मुख्य अतिथि होंगे। 30 हजार लोग यहां पर आएंगे। यहां भजन गायक, फिल्मी कलाकारों के डुप्लीकेंट भी आएंगे। एक घंटे तक आतिशबाजी होगी। दो हजार महिलाओं की कुर्सियों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
indore news ravan dussehra 2024
दशहरा मैदान का रावण। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दशहरा मैदान
यह इंदौर का सबसे प्राचीन रावण दहन कार्यक्रम बताया जाता है। 50 साल से यहां पर रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा है। दशहरा मैदान महोत्सव समिति से पहले यहां पर होलकरों द्वारा रावण दहन कार्यक्रम होता था फिर इंटक ने यह कार्यक्रम किया, अब समिति इस काम को संभाल रही है। समिति के अध्यक्ष पिंटू जोशी, सदस्य नीलेश पटेल और सत्यनारायण झलवाड़िया ने बताया कि इस बार 111 फीट का रावण बनाया गया है। 250 फीट की लंका तैयार की जा रही है। इस साल आयोजन के लिए महूनाके से शोभा यात्रा निकलेगी। कार्यक्रम में एक लाख लोग शामिल होंगे। यहां पर होलकर वंश के लोग पूजा करते हैं और इसमें कलेक्टर, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रमुख नेता शामिल होते हैं। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन
indore news ravan dussehra 2024
रामबाग का रावण। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
रामबाग
यहां पर 85 फीट का रावण बनाया गया है। 32 साल से यहां पर रावण दहन का आयोजन हो रहा है। रामबाग दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष सचिन गौड़ ने बताया कि 10 हजार लोग यहां पर रावण दहन देखने के लिए आते हैं। विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि होंगे। यहां पर रावण के नौ सिर बनाए गए हैं और 10वां सिर गधे के रूप में बनाया गया है। यहां पर ऑटोमैटिक गन से रावण का दहन होगा और रावण अपनी आंखें भी घुमा सकेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed