फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news punjab national bank robbery loot

Indore News: बैंक लूटने के बाद पत्नी को 50 हजार का टीवी दिलाया, रिटायर्ड फौजी बना लुटेरा

Wed, 17 Jul 2024 04:44 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 17 Jul 2024 04:44 PM IST
सार

पुलिस को बैंक के कर्मचारी पर भी शक, पत्नी ने वीडियो फुटेज देखकर किया आरोपी का खुलासा। लूट के बाद सीधे घर पहुंचा था आरोपी। 
 

विज्ञापन
indore news punjab national bank robbery loot
अरूण सिंह - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट का पर्दाफाश हो गया है। लुटेरा एक रिटायर्ड फौजी निकला, जिसे आर्मी ने शराबखोरी और स्वास्थ्य कारणों से निकाल दिया था। बाद में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। पंजाब नेशनल बैंक में उसने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को गोली मारकर डराया और ₹6.64 लाख लूटकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अरूण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। अरूण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है और वर्तमान में इंदौर के हीरानगर इलाके में किराए पर रहता था। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। लूट की बाकी जानकारियां पुलिस ने प्रेस कान्फ्रेंस करके दे दी हैं।
विज्ञापन


पत्नी बच्चों को नहीं थी जानकारी
अरूण सिंह ने बैंक कर्मी से मिलकर लूट की योजना बनाई थी। लूट के बाद, अरूण सिंह ने बाइक से भागने के लिए निरंजनपुर रोड का इस्तेमाल किया था। लूट के करीब छह घंटे बाद अलग अलग टीमों को फुटेज ओर कॉल डिटेल के लिए लगाया गया था। जिसमें अरूण के बैंक से बाइक से निकलने के बाद पुलिस ने कई रास्तों के फुटेज तलाशे। इसमें वह निरंजनपुर होते हुए पीछे के रास्ते हीरानगर इलाके में घुसा। यहां से वह श्याम नगर घर तक पहुंचा है। यहां पत्नी ओर बच्चों को वारदात को लेकर जानकारी नहीं थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पत्नी को ग्रीन कलर की बाइक ओर नकाब ओर रेनकोट पहने फुटेज दिखाए। उसने पति अरूण के होने की पुष्टी की है।
विज्ञापन


लूट के पैसे से पत्नी को टीवी दिया और भाग गया
बुधवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता ने बताया कि बैंक लूटने वाले गार्ड का नाम अरुण कुमार सिंह है। वह रिटायर फौजी है। 1999 से 2006 तक सेना में रह चुका है। शराबखोरी और स्वास्थ्य के कारणों से अरुण को सेना से बाहर कर दिया था। इसके बाद अरुण सिंह सिक्योरिटी गार्ड बन गया। वह बैंक ऑफ इंडिया की पलासिया ब्रांच पर भी नौकरी कर चुका है। इसी वजह से उसे बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी थी। आरोपी वारदात वाले पंजाब नेशनल बैंक के पास ही डेढ़ साल से गोल्ड माइन ज्वेलर्स पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी की। वहां उसे पता था कि बैंक में कोई गार्ड नहीं है। उसके बाद उसने रैकी शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक बैंक लूटने के बाद आरोपी ने सबसे पहले कर्ज के पैसे चुकाए। इसी पैसे से अरुण सिंह की पत्नी ने लोटस शोरूम से 50 हजार रुपए की टीवी खरीदी और फिर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


1172 सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए
पुलिस टीम ने मिलकर करीब 1172 सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। सीसीटीवी फुटेज देखते देखते पुलिस बापट चौराहे तक पहुंची उसके बाद फिर एमआर 10 पकड़कर गौरी नगर, दीनदयाल उपाध्याय नगर, लवकुश आवास विहार, अभिनंदन नगर, गौरीनगर से वीणा नगर, वीणा नगर से श्याम नगर तक पहुंची। इस दौरान सुबह करीब 4.30 बजे पुलिस को एक घर के आगे बाइक खड़ी हुई मिल गई। यह मकान सिक्योरिटी गार्ड अरुण सिंह का निकला। पुलिस ने तत्काल घर का दरवाजा खुलवाया। यहां अरुण सिंह की पत्नी प्रीति बाहर आई। उसने बताया कि पति मंगलवार शाम 5 बजे घर आए थे। इसके बाद वे रात में कहीं चले गए। मुझे एक बैग दे गए हैं। तलाश लेने पर बैग घर में ही मिल गया। इस पर पीएनबी की स्लिप लगी थी। बैग से तीन लाख रुपए भी बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed