फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news president droupadi murmu jitu patwari umang singhar

Indore News: राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं को नहीं बुलाया, यूनिवर्सिटी को दिया शिकायत पत्र

Sat, 14 Sep 2024 10:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 14 Sep 2024 10:41 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में आएंगी। इसके लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पर बवाल हो गया है। 
 

विज्ञापन
indore news president droupadi murmu jitu patwari umang singhar
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में 19 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी। वे यहां पर छात्रों के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम के लिए शहर के प्रमुख लोगों को निमंत्रण भेजे जाना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं और शहर के अन्य वरिष्ठों को निमंत्रण नहीं मिलने से इस पर बवाल हो रहा है। नाराजगी जाहिर करने के लिए इस बाबद ज्ञापन भी सौंपा गया है। 
विज्ञापन


जीतू पटवारी, सज्जन सिंह, उमंग सिंघार डीएवीवी से पढ़े
विश्वविद्यालय के पूर्व कार्यपरिषद सदस्य तेज प्रकाश राणे ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति महोदय 19 सितंबर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह में भाग लेने आ रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को निमंत्रण ना भेजने एवं नजरअंदाज किए जाने के विरोध में विश्वविद्यालय को शिकायत पत्र दिया गया है। राणे ने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़े कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी इसमें नहीं बुलाया गया है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता उमंग सिंघार और अन्य छात्र नेताओं एवं पूर्व कार्य परिषद सदस्यों को कार्यक्रम का निमंत्रण नहीं भेजा गया। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी भाजपा कार्यालय के रूप में काम कर रही
राणे ने कहा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्रियों के इशारों पर विश्वविद्यालय प्रशासन भाजपा कार्यालय के रूप में काम कर रहा है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का कार्यक्रम गैर राजनीतिक है। हम सब सहयोग करने के लिए तैयार हैं एवं सभी दालों के वरिष्ठ नेता एवं विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र नेताओं को आमंत्रित करना चाहिए। इसी संबंध में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डा. रेणु जैन के नाम शिकायत पत्र दिया गया है। इसमें हमने लिखा है कि तत्काल अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया जाए। इसके साथ डीएवीवी से पढ़े अधिकारी, न्यायाधीश, समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी उपयुक्त लोगों को निमंत्रण जाएगा
प्रभारी कुलपति डॉ. रजनीश जैन एवं छात्र कल्याण विभाग के अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने कहा कि शिकायत पत्र लिया गया है। कार्यक्रम के लिए उपयुक्त सभी लोगों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कुलपति के संज्ञान में लाकर इस पर क्रियान्वयन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed