फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Pravesh Verma, who defeated Arvind Kejriwal, has strong connections, father-in-law said - he is h

Indore News: अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का है धार कनेक्शन, ससुर बोले- जिम्मेदारी से खुश है वे

Sat, 22 Feb 2025 06:55 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 22 Feb 2025 06:55 PM IST
सार

विक्रम वर्मा ने कहा कि पिता साहिब सिंह की मृत्य के बाद परिवार को प्रवेश ने संभाला और राजनीतिक कैरियर बनाने के लिए युवा मोर्चा, भाजपा में भी अलग-अलग जिम्मेदारी भी ली।

विज्ञापन
Indore News: Pravesh Verma, who defeated Arvind Kejriwal, has strong connections, father-in-law said - he is h
प्रवेश वर्मा, विक्रम वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल को हराकर चर्चा में आए प्रवेश वर्मा का मध्य प्रदेश के धार से भी कनेक्शन है। वे धार के पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के दामाद है और अक्सर धार भी आते रहते है।

विज्ञापन


प्रवेश का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए भी चल रहा था, लेकिन संगठन ने रेखा गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी। प्रवेश मंत्रीमंडल में शामिल है। प्रवेश के ससुर विक्रम वर्मा ने कहा कि पिता साहिब सिंह की मृत्य के बाद परिवार को प्रवेश ने संभाला और राजनीतिक कैरियर बनाने के लिए युवा मोर्चा, भाजपा में भी अलग-अलग जिम्मेदारी भी ली।

विज्ञापन

इसके बाद पार्टी ने वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव में मौका दिया। फिर लोकसभा चुनाव में मौका दिया। वे दो बार लोकसभा सांसद रहे। इस बार विधानसभा चुनाव में चुनौती बड़ी थी, लेकिन खुद की मेहनत और स्वच्छ छवि के दम पर उन्हें सफलता मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन



जब उनसे पूछा गया कि प्रवेश किस कारण से मुख्यमंत्री नहीं बन पाए तो उन्होंने कहा कि बड़े पद के लिए नाम चलते है बनता कोई और है। राजनीति में यह कोई नई बात नहीं है। कई समीकरण पार्टी को बैठना पड़ते है।
 

अभी इतने राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री बने, लेकिन महिला को मौका नहीं मिला। इससे एक दृष्टिकोण बनता है कि जब प्रचास प्रतिशत महिला वोटर भाजपा के साथ है और आरक्षण भी होने वाला है तो स्वाभाविक रुप से लीडरशीप तैयार करना होगी। इसे देखते हुए पार्टी ने निर्णय लिया है।



उन्होंने कहा कि प्रवेश की उम्र अभी 48 वर्ष है। उनके पास राजनीति में और आगे बढ़ने के मौके और भी मिलते रहेंगे। उन्हें फिलहाल जो जिम्मेदारी मिली है, उससे वे खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed