फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Paytm manager committed suicide, now wife consumed poison

Indore News: पेटीएम मैनेजर ने की थी आत्महत्या, अब पत्नी ने जहर खाया

Wed, 28 Feb 2024 06:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 28 Feb 2024 06:19 PM IST
सार

गौरव की पत्नी और बच्चे भी ग्वालियर में रुके थे। गौरव की आत्महत्या के कारणों के बारे में पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पेटीएम कंपनी में वे फिल्ड मैनेजर के पद पर थे और जाॅब को लेकर डिपरेशन मेें थे।

विज्ञापन
Indore News: Paytm manager committed suicide, now wife consumed poison
गौरव गुुप्ता ने 25 फरवरी को आत्महत्या की। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर में 25 फरवरी को नौकरी जाने के तनाव में पेटीएम मैैनेजर गौरव गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अब अपनी पत्नी मोहिनी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मोहिनी को ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन

गौरव और मोहिनी की दो बेटियां है। दोनों की आठ साल पहले शादी हुई थी। गौरव मूल रुप से ग्वालियर के रहने वाले थे। वे जाॅब के सिलसिले में इंदौर में रह रहे थे। ग्वालियर मेें गौरव के माता-पिता और भाई रहते है।

विज्ञापन


गौरव जिस फ्लैट में परिवार के साथ रहते थे। वे उनके ससुर के नाम पर है। गौरव के परिवार के साथ उनकी साली पूनम भी रहती थी। गौरव का शव 25 फरवरी को फ्लैट के रुम में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस आत्महत्या के मामले में अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है। गौरव के रुम से पुलिस को कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव के शव को परिजन ग्वालियर ले गए थे। वहीं पर अंतिम संस्कार हुुआ। गौरव की पत्नी और बच्चे भी ग्वालियर में रुके थे। गौरव की आत्महत्या के कारणों के बारे में पत्नी ने पुलिस को बताया था कि पेटीएम कंपनी में वे फिल्ड मैनेजर के पद पर थे और जाॅब को लेकर डिपरेशन मेें थे।


उन्हें नौकरी जाने का डर था। इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद मोहिनी भी डिपरेशन में थी और उसने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। उधर गौरव के परिजनों का कहना था कि उसे जाॅब को लेकर कोई टेंशन नहीं था,क्योकि दूसरी कंपनियों के जाॅब के ऑफर भी थे।


एक हफ्ते से जहर खाने का सोच रही थी
गौरव के मामा के बेटे नीरज ने बताया कि मोहिनी बाथरुम में जहर खाने के बात गिर पड़ी। परिजनों ने जहर खाने की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि मैं एक हफ्ते से जहर खाने का सोच रही थी। गौरव को भी यह बात पता थी, लेकिन उन्होंने खाने नहीं दिया और खुद फांसी लगा ली। अब मैं जीना नहीं चाहती। नीरज ने यह भी बताया कि गौरव के सुसाइड के बारे में हमे मोहिनी ने पहले नहीं बताया। जब गौरव ने काॅल नहीं उठाई तो परिजनों ने मोहिनी को फोन लगाया तो पता चला कि गौरव ने फांसी लगा ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed