{"_id":"672b6fecec89b7dcad02e8c2","slug":"indore-news-passengers-seated-to-go-to-nagpur-were-deboarded-from-the-plane-it-broke-down-before-take-off-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर से नागपुर जाने के लिए बैठे यात्रियों को विमान से उतारा, उड़ान भरने से पहले यान खराब हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर से नागपुर जाने के लिए बैठे यात्रियों को विमान से उतारा, उड़ान भरने से पहले यान खराब हो गया
Wed, 06 Nov 2024 07:02 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 06 Nov 2024 07:02 PM IST
सार
इंदौर से नागपुर के लिए रोज सुबह 7.55 बजे उड़ान भरता हैै। इस विमान में 71 यात्री सवार थे और विमान रनवे पर जाने की तैयारी कर रहा था इस बीच पायलेट को इंजन में तकनीकी खराबी के संकेत मिले। उन्होंने इसकी जानकारी तकनीकी इंजीनियरों को दी।
विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुधवार को इंदौर से नागपुर जा रहा इंडिगो का विमान उड़ान भरने से पहले बिगड़ गया। तकनीकी इंजीनियरों ने जांच के बाद कंपनी को कहा कि विमान उड़ान नहीं भर सकता। इसके बाद विमान में सवार यात्रियों को वापस लाउंज में भेजा गया। विमान को सुधारने के बाद सुबह करीब आठ बजे जाने वाला विमान सुबह 11 बजे बाद रवाना हुआ। इस कारण आगे की उड़ान भी लेट हुई।
विज्ञापन
इंदौर से नागपुर के लिए इंडिगो का यह विमान रोज सुबह 7.55 बजे उड़ान भरता है। बुधवार को इस विमान में 71 यात्री सवार थे और विमान रनवे पर जाने की तैयारी कर रहा था, इस बीच पायलेट को इंजन में तकनीकी खराबी के संकेत मिले। उन्होंने इसकी जानकारी तकनीकी इंजीनियरों को दी और कंपनी के स्टाॅफ को यात्रियों को वापस टर्मिनल तक ले जाने की व्यवस्था करने के लिए कहा, क्योंकि इंजन की खराबी दूर करने में समय लगता है।
विज्ञापन
इंजन सुधारने में तीन घंटे लगे
नागपुर जाने के लिए विमान में सवार यात्री फिर टर्मिनल में लौट आए। कुछ यात्रियों को नागपुर से कनेक्टिंग फ्लाइट भी पकड़ना थी। वे नाराज भी हुए। विमान सुधारने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस कारण यात्री परेशान होते रहे। नागपुर जाने वाला विमान साढ़े 11 बजे इंदौर आता है और फिर इंदौर से जोधपुर जाता है। इस कारण इंदौर से जोधपुर की उड़ान भी लेट हुई। देरी को देखते हुए कुछ यात्रियों ने टिकट भी निरस्त करवा दिए।
विज्ञापन
