फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News offers reward for reporting beggars to maintain city's beggar-free status

Indore News: भिक्षुक दिखाओ, 1000 रुपए इनाम पाओ, इंदौर के लिए प्रशासन की नई पहल

Tue, 07 Oct 2025 09:41 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 07 Oct 2025 09:41 AM IST
सार

Indore News: स्वच्छता में नंबर वन इंदौर को देश का पहला भिक्षुक मुक्त शहर बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार, शहर में किसी भी भिक्षुक की सटीक सूचना देने वाले को 1000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
Indore News offers reward for reporting beggars to maintain city's beggar-free status
कलेक्टर ने ली बैठक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

स्वच्छता में देश भर में कीर्तिमान स्थापित करने के बाद इंदौर ने अब देश का पहला भिक्षुक मुक्त शहर होने का गौरव भी हासिल किया है। इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान को और भी सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि शहर में कहीं भी भिक्षावृत्ति पाए जाने पर उसकी सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 1000 रुपए का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: शराब फर्जी चालान घोटाले में ईडी ने इंदौर से की दो गिरफ्तारी, करोड़ों रुपये की फर्जी एंट्री दिखाई
विज्ञापन


रणनीति बनाने के लिए हुई विशेष बैठक
कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में भिक्षुक मुक्त इंदौर की पहचान को स्थायी बनाने के लिए एक विस्तृत रणनीति तैयार की गई। कलेक्टर वर्मा ने स्पष्ट किया, "इंदौर की स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक स्वच्छता भी हमारी प्राथमिकता है। भिक्षुक मुक्त इंदौर एक संवेदनशील और आत्मनिर्भर समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी पैनी नजर
अभियान के तहत शहर के प्रमुख स्थानों जैसे बड़ा गणपति मंदिर, रेलवे स्टेशन, सत्य साईं चौराहा, और अन्य प्रमुख मठ-मंदिरों, आश्रमों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इन स्थानों पर यदि कोई व्यक्ति भिक्षा मांगता हुआ दिखाई दे, तो वे तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें। सूचना के सत्यापन के बाद सूचनाकर्ता को पुरस्कृत किया जाएगा।

भिक्षुकों के पुनर्वास के लिए रेस्क्यू टीम गठित
प्रशासन केवल भिक्षावृत्ति रोकने पर ही नहीं, बल्कि भिक्षुकों के पुनर्वास पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसके लिए एक विशेष रेस्क्यू टीम का गठन किया गया है, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम, होमगार्ड, श्रम विभाग, राजकीय बाल संरक्षण आश्रम और विशेष पुलिस किशोर इकाई के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। यह टीम शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार कार्रवाई करेगी।

आजीविका से जोड़ने की योजना पर भी जोर
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भिक्षावृत्ति में लिप्त पाए गए लोगों को केवल रोका न जाए, बल्कि उनकी काउंसलिंग कर उन्हें आजीविका के अवसरों से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा करते हैं या आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें सुधार गृह भेजकर उनकी काउंसलिंग कराई जाए।


जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान
अभियान की सफलता के लिए जन-जागरूकता को भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर "बच्चों को भीख नहीं, सीख दीजिए" और "आओ मिलकर भिक्षावृत्ति मुक्त इंदौर बनाएं" जैसे नारे लिखे जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नुक्कड़ नाटकों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

अब तक 800 भिक्षुओं का हुआ पुनर्वास
बैठक में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले अभियान में 4500 लोगों को रेस्क्यू किया गया था, जिनमें से 800 लोगों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया जा चुका है। इनमें 115 बच्चे और किशोर शामिल हैं। भीख मांगने वाले 172 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न स्कूलों में प्रवेश भी दिलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed