फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Now there will be 23 routes for e-rickshaw in Indore, there will be ease in traffic

Indore News: इंदौर में अब ई रिक्शा के लिए होंगे 23 रुट, ट्रैफिक में होगी आसानी

Sat, 27 Jan 2024 03:16 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 27 Jan 2024 03:16 PM IST
सार

शहर में ई रिक्शा की संख्या दस हजार से ज्यादा हो चुकी है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार दिनभर में 70 हजार से ज्यादा यात्री ई रिक्शा में सफर करते है। कई पुराने ई रिक्शा तो बगैर फिटनेस के दौड़ रहे हैै।

विज्ञापन
Indore News: Now there will be 23 routes for e-rickshaw in Indore, there will be ease in traffic
ई रिक्शा को लेकर इंदौर में बैैठक आयोजित की गई। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

इंदौर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब ई रिक्शा हर सड़क पर नजर नहीं आएंगे। वे तय रुटों से ही यात्री बैठा सकेंगे। इंदौर के 23 मार्गों पर ई रिक्शा के लिए रुट दिए गए है। हर रुट के हिसाब से ई रिक्शा चालकों को नंबर दिए गए है। वह नंबर रिक्शा पर भी अंकित होगा। तय रुट से यदि दूसरे रुट पर रिक्शा चलते पाए गए तो फिर उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकेगा।

विज्ञापन

इंदौर में फिलहाल दस हजार से ज्यादा रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे है,लेकिन अभी उनके लिए न स्टैंड तय होते थे और न रुट। इस कारण ई रिक्शा चालक किसी भी क्षेेत्र की सवारियां बैठा लेते थे। घने क्षेत्र और व्यापारिक इलाकों में ई रिक्शा चलने से ट्रैफिक में समस्या होने लगी थी। ट्रैफिक विभाग भी ई रिक्शा के व्यवस्थित संचालन के लिए योजना तैयार कर रहा था।

विज्ञापन

सभी विभागों ने मिलकर रुट तय किए। इन 23 रुटों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गंगवाल बस स्टैंड, महूनाका, बाणगंगा, नंदानगर मेन रोड सहित अन्य रुट शामिल है। कलेक्टर कार्यालय मेें आयोजित बैठक मेें शनिवार को ई रिक्शा के लिए रुट तय किए गए। मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने बताया कि ट्रैफिक में इंदौर को नंबर वन बनाने की दिशा में ई रिक्शा के रुट तय किए गए है। सभी विभाग के साथ समन्वय कर यह रुट तय किए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार से ज्यादा यात्री करते है सफर

शहर में ई रिक्शा की संख्या दस हजार से ज्यादा हो चुकी है। ट्रैफिक विभाग के अनुसार दिनभर में 70 हजार से ज्यादा यात्री ई रिक्शा में सफर करते है। कई पुराने ई रिक्शा तो बगैर फिटनेस के दौड़ रहे हैै। इनकी स्पीड कम होती है। इस कारण प्रमुख मार्गों पर यह ट्रैफिक में बाधा भी उत्पन्न करते है। शहर में कई महिलाएं भी ई रिक्शा चलाती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed