फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: New property guidelines implemented in the city from Monday, registration department earned Rs 24

Indore news: सोमवार से शहर में नई प्राॅपर्टी गाइड लाइन लागू, सालभर में पंजीयन विभाग ने की 2400 करोड़ की कमाई

Sun, 31 Mar 2024 08:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 31 Mar 2024 08:58 PM IST
सार

31 मार्च को इंदौर के पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ी। पंजीयन विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष से 16 प्रतिशत अधिक का राजस्व मिला। दस्तावेज में 10 प्रतिशत की बढोतरी भी हुई। इस साल पंजीयन विभाग ने 2415 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन
Indore news: New property guidelines implemented in the city from Monday, registration department earned Rs 24
पंजीयन विभाग में रविवाार को जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए वित्तिय वर्ष के साथ सोमवार से इंदौर में नई प्राॅपर्टी गाइडलाइन लागू हो जाएगी। इंदौर व आसपास की ढाई हजार लोकेशनों में नई दरों के हिसाब से संपत्तियों के दस्तावेज पंजीकृत होंगे। पंजीयन विभाग ने इन क्षेत्रों में 10 से 80 प्रतिशत तक दरों में बढ़ोतरी की है। खंडवा रोड,सुपर कारिडोर, बायपास, उज्जैन रोड और नेपानिया क्षेत्र की काॅलोनियों में गाइडलाइन बढ़ी है। इसके अलावा इंदौर के आसपास के गांवों में कृषि भूमि की दरों में भी इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

31 मार्च को इंदौर के पंजीयन विभाग में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ उमड़ी। पंजीयन विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष से 16 प्रतिशत अधिक का राजस्व मिला। दस्तावेज में 10 प्रतिशत की बढोतरी भी हुई। इस साल पंजीयन विभाग ने 2415 करोड़ की कमाई की।

विज्ञापन


इंदौर जिले में 1.75 लाख से अधिक दस्तावेज पंजीकृत हुए। वित्तिय वर्ष के अंतिम दिन रात तक दस्तावजों के पंजीयन कराने वालों की भीड़ पंजीयन कार्यालय में नजर आई। अंतिम दिन हुई 900 रजिस्ट्रियां हुई। इससे पंजीयन विभाग को 15 करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीयन विभाग के इंदौर में चारों कार्यालय मार्च माह में रविवार को छुट्टी के दिन भी खुले रहे,क्योकि मार्च में माह में सबसे ज्यादा दस्तावेज पंजीकृत होते है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के मार्च माह में इस बार 22,177 दस्तावेज पंजीकृत हुए। इससे पंजीयन विभाग में 363 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ। पिछले साल यह आंकड़ा 309 करोड़ रुपये थे। तब मार्च माह में 20,900 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे ।



वरिष्ठ पंजीयक दीपक शर्मा ने बताया कि इस वित्तिय वर्ष में पंजीयन विभाग को 16 प्रतिशत ज्यादा राजस्व मिला है। एक अप्रैल से इंदौर जिले में नई गाइडलाइन भी लागू हो जाएगी। नई दरों के हिसाब से पंजीयन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed