फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Nehru Nagar residents protest against road widening and demolition proposed in Master Plan

Indore News: मप्र हाउसिंग बोर्ड ने बनाकर दिए घर, अब सड़क चौड़ीकरण में टूटेंगे

Fri, 14 Nov 2025 08:01 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 14 Nov 2025 08:01 AM IST
सार

Indore News: शहर के लोकप्रिय अटल द्वार पर असमंजस, नेहरू नगर में 60 फीट सड़क चौड़ीकरण के प्रस्ताव का जमकर विरोध। 300 दुकानदार और रहवासी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
Indore News Nehru Nagar residents protest against road widening and demolition proposed in Master Plan
इंदौर के नेहरू नगर में चलेगा बुलडोजर? 300 दुकानों और मकानों पर लटकी तलवार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के मध्यक्षेत्र में स्थित नेहरू नगर की सड़कों को नए मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। यहां पर 60 फीट की सड़क बनाई जाएगी और क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए रहवासियों के घर और दुकानों को 10 फीट तक तोड़ा जाएगा। रहवासी इसका लंबे समय से विरोध कर रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और स्थानीय नेताओं ने रहवासियों से बातचीत में बीच का रास्ता निकालने का कहा है।
विज्ञापन


मप्र हाउसिंग बोर्ड ने बसाई यह कॉलोनी
नेहरू नगर की यह कॉलोनी मप्र हाउसिंग बोर्ड ने बसाई थी। 1965 में बसा यह क्षेत्र शहर का सबसे विकसित क्षेत्र माना जाता रहा है। ट्रैफिक बढ़ने के साथ यहां पर भी दबाव बढ़ा है और उसी के चलते प्रशासन यहां पर सड़क चौड़ीकरण के प्रयास कर रहा है। रहवासियों का कहना है कि उनके घर और दुकानें पूरी तरह से वैध हैं और अगर उन्हें अपने घर और दुकानें तोड़ना पड़े तो वे इसका हर स्तर तक विरोध करेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: सिविल जज परीक्षा की टाॅपर भामिनी ने कहा- लाॅ को रटने के बजाए उसे गहराई से समझा
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर घर और दुकानों की रजिस्ट्री बैंकों में गिरवी
यहां पर लगभग 300 दुकानें हैं और महिलाएं भी बड़ी संख्या में यहां पर व्यापार करती हैं। रहवासियों का कहना है कि अधिकतर घर और दुकानों की रजिस्ट्री बैंकों में गिरवी रखी हुई है। यदि हमें इसे तोड़ना पड़ा तो फिर से निर्माण के लिए लोन लेना पड़ेगा और अब बैंक लोन नहीं देगी।


शहर का लोकप्रिय अटल द्वार भी यहीं पर बना
इंदौर का लोकप्रिय अटल द्वार भी यहीं पर बना है। अटल द्वार की वजह से सड़क की चौड़ाई 43 फीट के लगभग आ जाती है। यदि यहां पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य होगा तो अटल द्वार को तोड़ना पड़ेगा जिसे शहर के नेताओं और नगर निगम ने बड़े जोर शोर से बनवाया था।

क्या बोले रहवासी
महिलाओं को सशक्त करने की बात करते हैं पर यहां उन्हीं की दुकानें तोड़ेंगे। विकास के नाम पर यह विनाश किया जा रहा है। हम 50 साल पीछे हो जाएंगे।
- जयश्री कोचले, रहवासी

हाउसिंग बोर्ड ने 50 फीट सड़क बनाई थी, अब इसे 60 फीट बनाया जा रहा है। दोनों तरफ से 5-5 फीट तोड़ा जाएगा। इससे फायदा कम नुकसान ज्यादा होगा।
- अजय सालुंके, रहवासी

लोन लेकर, उधार लेकर मकान बनाए थे। अभी हमारा कर्ज चुका ही नहीं है। मकान टूट गए तो बनाने के लिए फिर से कर्ज लेना पड़ेगा।
- देवेंद्र सिंह सिसौदिया, रहवासी

रहवासियों से बात चल रही है
इस विषय में रहवासियों से बातचीत हुई है। यह शहर का मध्यक्षेत्र है। रहवासियों की मांगों को हमने ध्यान से सुना है। इंदौर के विकास के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
-पुष्य मित्र भार्गव, महापौर

वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक बनेगी सड़क
कुल लंबाई 1.33 किमी
1965 से नहीं हुआ विकास
60 फीट की बनेगी सड़क
50 फीट है वर्तमान सड़क
1270 करोड़ खर्च होंगे

खास बातें
मप्र हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित घर हैं यहां
शहर के मध्यक्षेत्र के प्रमुख बाजार हैं यहां
शहर का प्रमुख अटल द्वार भी यहीं बना है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed