फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Civil Judge exam topper Bhamini said - instead of memorizing the law, I understood it deeply.

Indore: सिविल जज परीक्षा की टाॅपर भामिनी ने कहा- लाॅ को रटने के बजाए उसे गहराई से समझा

Thu, 13 Nov 2025 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 13 Nov 2025 08:23 PM IST
सार

भामिनी ने बताया कि क्लास में जो पढ़ाया जाता था, उसका मैं रिवीजन करती थी। परीक्षा की तैयारी में बेयर एक्ट्स और उनकी व्याख्या पर मैने ज्यादा फोकस किया। माॅक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र हल किए। समय प्रबंधन का भी ध्यान रखा। 

विज्ञापन
Indore: Civil Judge exam topper Bhamini said - instead of memorizing the law, I understood it deeply.
भामिनी राठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल जज परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाने वाली इंदौर निवासी भामिनी राठी ने सोचा नहीं था कि वह प्रदेश में इस परीक्षा में टाॅप करेगी। यह उनका पहला प्रयास था और उसमें ही उन्होंने प्रदेश में पहला स्थान पा लिया। रायपुर में सिविल जज के रुप में सेवाएं दे रही भामिनी का कहना है कि मैने कानून के प्रावधानों को रटने के बजाए समझा। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के चर्चित फैसलों का गहराई से अध्ययन किया। इससे बहुत मदद मिली।

विज्ञापन

 

भामिनी ने बताया कि ताऊजी बीडी राठी हाईकोर्ट जज थे। वे ही मेरी प्रेरणा बने। परिवार के तीन सदस्य विधि क्षेत्र से जुड़े थे, इस कारण पहले से ही तय कर लिया था कि सिविल जज बनना है। इस सफलता के लिए मेरे माता-पिता, परिजन व दोस्तों ने हमेशा मुझे मेहनत करने की प्रेरणा दी।

विज्ञापन



मेरी मां मुझसे हमेशा कहती थी कि तुम परिवार का नाम रोशन करोगी। माता-पिता के चेहरे पर सच्ची खुशी देखकर अच्छा लगता है।  मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी सिविल जज परीक्षा दी थी। वहां मेरा सिलेक्शन हो चुका था, लेकिन यह भी विश्वास था कि मुझे मेरे गृह राज्य में जाना है। आखिरकार वही हुआ, लेकिन यह पता नहीं था कि परीक्षा में पहला स्थान आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रिवीजन सबसे महत्वपूर्ण
 

भामिनी ने बताया कि क्लास में जो पढ़ाया जाता था, उसका मैं रिवीजन करती थी। परीक्षा की तैयारी में बेयर एक्ट्स और उनकी व्याख्या पर मैने ज्यादा फोकस किया। माॅक टेस्ट और पुराने प्रश्न पत्र हल किए। समय प्रबंधन का भी ध्यान रखा। यह बातें मेरे लिए मददगार साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed