फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: NEET UG Exam Disrupted Due to Power Outage, Students Demand Re-Exam

Indore News: NEET UG रिजल्ट में जांच के लिए कमेटी गठित करने की मांग, 26 को अगली सुनवाई

Thu, 22 May 2025 02:24 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 22 May 2025 02:24 PM IST
सार

Indore News: हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रिएक्जाम की मांग की गई है। एनटीए ने कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया है, और अब 26 मई को अगली सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Indore News: NEET UG Exam Disrupted Due to Power Outage, Students Demand Re-Exam
परीक्षा केंद्र के बाहर कतार में लगे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET UG रिजल्ट विवाद में हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान NTA की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता वर्चुअली उपस्थित हुए। उन्होंने सुझाव दिया कि इंदौर से जुड़े 24 परीक्षा केंद्रों के प्रभावित छात्रों के लिए एक कमेटी बनाई जाए जो उनकी समस्याएं सुने और परीक्षा दोबारा कराने या अन्य समाधान पर निर्णय ले। हाईकोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 26 मई तय की है। गौरतलब है कि इंदौर के 25 परीक्षा केंद्रों पर बिजली गुल होने के कारण छात्र ठीक से परीक्षा नहीं दे सके थे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठे हैं।

विज्ञापन

पिछली सुनवाई में NTA ने दी थी सफाई, कोर्ट ने रोका रिजल्ट
इससे पहले की सुनवाई में NTA ने कोर्ट में जवाब प्रस्तुत करते हुए कहा था कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई थी, हालांकि उन्होंने यह स्वीकारा कि कई केंद्रों पर 10 मिनट से लेकर एक घंटे तक बिजली नहीं थी। NTA ने दावा किया कि वहां कैंडल और जनरेटर से रोशनी की व्यवस्था की गई थी। वहीं याचिकाकर्ता के वकील मृदुल भटनागर ने कहा कि लगभग 25 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर छात्रों की परीक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हुई है और छात्रों ने अपनी परेशानियों को खुलकर बताया। भटनागर ने यह भी कहा कि उज्जैन के छात्रों ने भी ऐसे ही हालात का सामना किया, जिनकी संख्या पांच से अधिक है।

विज्ञापन

16 मई की सुनवाई में NTA ने दी थी रिजल्ट रोकने पर आपत्ति
16 मई को हुई सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि यदि पूरा रिजल्ट रोका गया तो सैकड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली संकट से प्रभावित 11 परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट पर दो दिन में जवाब प्रस्तुत किया जाएगा। तब कोर्ट ने NTA, बिजली कंपनी और परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी करते हुए 30 जून तक जवाब मांगा था। यह परीक्षा 4 मई को मध्यप्रदेश के 30 शहरों में आयोजित हुई थी, जिसमें करीब ढाई लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल, अंधेरा और मोमबत्ती की रोशनी में परीक्षा
इंदौर के 49 परीक्षा केंद्रों में करीब 27 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी। लेकिन अचानक मौसम खराब हो गया, तेज आंधी और बारिश के चलते करीब 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने बिजली व्यवस्था ठप कर दी। इससे इंदौर और उज्जैन के लगभग 25 केंद्र अंधेरे में डूब गए। कई छात्रों को मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च की रोशनी में परीक्षा देनी पड़ी। कई छात्र तो प्रश्नपत्र ठीक से पढ़ भी नहीं पाए। परीक्षा के बाद कई छात्र रोते हुए केंद्र से बाहर निकले। छात्रों ने कहा कि उन्होंने सालभर मेहनत की थी, लेकिन अव्यवस्था ने उनका भविष्य संकट में डाल दिया। NTA द्वारा पहली बार शहर के सरकारी स्कूलों को केंद्र बनाया गया था, जहां पावर बैकअप की कोई व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा मेडिकल, नर्सिंग, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक कॉलेजों में एडमिशन के लिए NEET ही एकमात्र जरिया है, ऐसे में छात्रों का पूरा साल दांव पर लग गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed