फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-nashe-se-doori-campaign-human-chain-nehru-stadium

Indore News: नशे के खिलाफ जुटे हजारों लोग, मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

Mon, 20 Jul 2026 01:38 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 20 Jul 2026 01:38 PM IST
सार

Indore News: इंदौर को नशामुक्त बनाने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार सुबह 8:45 बजे नेहरू स्टेडियम में एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई।

विज्ञापन
indore-news-nashe-se-doori-campaign-human-chain-nehru-stadium
नशे के खिलाफ लोगों ने शपथ ली। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार सुबह से नेहरू स्टेडियम में एक विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इस अभियान में शहर के प्रमुख स्कूल, कालेज और संस्थाएं शामिल हो रही हैं। पुलिस और प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इस अभियान से जोड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता लाई जा सके। 
विज्ञापन


जन जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस की अपील
इंदौर पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से इस अभियान से जुड़ने और इंदौर को पूरी तरह से ड्रग्स मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। आयोजन का मुख्य संदेश “नशे से दूरी - जीवन से दोस्ती, आइए मिलकर बनाएं नशामुक्त इंदौर” रखा गया है। पुलिस द्वारा इससे पूर्व भी जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पैदल रैली, बाइक-कार रैली और साइक्लोथॉन जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर में स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 10 दिन के अभियान में 1126 बसों की जांच, 163 पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना समर्थन
इस अभियान के लिए पिछले एक सप्ताह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्वयं योजना बना रहे हैं। शहर के कोने कोने में लोगों को संपर्क किया जा रहा है ताकि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ रहें। इसमें उन लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है जो नशा करना छोड़ना चाहते हैं और उन्हें इसके लिए मदद की जरूरत है। 

बॉलीवुड सितारों ने दिया अपना समर्थन
इस अभियान की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने भी अपना समर्थन दिया है। अभिनेता गोविंद नामदेव, सुधांशु पांडे, सीआईडी धारावाहिक के प्रसिद्ध कलाकार दयानंद शेट्टी, हास्य कलाकार सुनील पाल और अभिनेता नील नितिन मुकेश ने वीडियो संदेशों के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed