फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News MY Hospital Robotic Surgery mgm college Dr Arvind Ghanghoria

Indore News: रोबोटिक्स सर्जरी में नंबर वन बनेगा एमवाय, मरीजों को मिलेगी सस्ती और एडवांस चिकित्सा

Thu, 27 Feb 2025 09:22 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 27 Feb 2025 09:22 AM IST
सार

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नए डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया से अमर उजाला की बातचीत, कॉलेज को नवाचार की दिशा पर आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
Indore News MY Hospital Robotic Surgery mgm college Dr Arvind Ghanghoria
डॉ. घनघोरिया ने अपनी योजनाओं पर चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल एमवाय को रोबोटिक्स सर्जरी जैसे एडवांस्ड क्षेत्र में भी अव्वल बनाया जाएगा। इसके लिए पहले ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा और युवा डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। संसाधन जुटाने के बाद बेहद कम दरों पर मरीजों के लिए रोबोटिक्स सर्जरी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह बात एमजीएम कालेज के नए डीन डॉक्टर अरविंद घनघोरिया ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। 
विज्ञापन

विज्ञापन


निःस्वार्थ काम करते रहेंगे तो प्रोत्साहन जरूर मिलेगा
डीन के पद के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा था। मैंने खुद कभी इसके लिए नहीं सोचा था। मेरा मानना है कि यदि आप निःस्वार्थ भाव से अपना काम करते जाते हैं तो कहीं न कहीं आपको प्रोत्साहन तो मिलता ही है। मैंने नीमच मेडिकल कॉलेज में सर्जरी शुरू करवाई। 100 बैच का एमबीबीएस स्टूडेंट्स का ग्रुप आया जिसे वहां पर सभी एजुकेशनल सुविधाएं दी गई। यह सफल माडल रहा। इसके बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन के लिए मेरा नाम आगे बढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कम काम करने वाले डॉक्टरों पर एक्शन लेंगे
मैं डीन पद पर आने के बाद भी सर्जरी कर रहा हूं। हर डॉक्टर को अपने काम के समय से ज्यादा देने की कोशिश करना चाहिए। निर्धारित समय से कम काम कभी नहीं करना चाहिए, कुछ डॉक्टर निर्धारित समय से ज्यादा काम कर रहे हैं। वे दूसरों के लिए भी आदर्श हैं। कुछ डॉक्टर समय से कम काम करते हैं हम उन पर एक्शन लेंगे। 


मरीजों को गले लगाकर विदा करेंगे
हम एक अच्छा माहौल तैयार करेंगे। यहां से मरीजों को गले लगाकर विदा करेंगे। हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ाएंगे। साथी डॉक्टर और कर्मचारियों के लिए सुविधाएं बढ़ाएंगे। मरीज यहां से जाए तो अच्छे अनुभव लेकर जाए यही हमारी प्राथमिकता होगा। 

रैगिंग के मामलों पर सख्ती बरतेंगे
रैगिंग की शिकायतों पर तुरंत सख्त एक्शन होगा। किसी भी मेडिकल छात्र को परेशान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छात्र पूरी तरह से निश्चिंत होकर पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी भी परेशानी पर तुरंत मुझसे संपर्क करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed