फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news modified silencer bike police chalan

Indore News: पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर का ढेर लगा, पुलिस रोज पकड़ रही वाहन चालक

Wed, 06 Nov 2024 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 06 Nov 2024 08:39 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पुलिस पांच दिन से लगातार कार्रवाई कर रही है, थानों में लग चुका है साइलेंसर का ढेर। जुर्माना भी वसूला जा रहा और कई जगह गाड़ियां भी जब्त की जा रही। 
 

विज्ञापन
indore news modified silencer bike police chalan
पुलिस ने सड़क पर ही साइलेंसर निकाले। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पटाखों जैसी आवाज के साथ बाइकों के मॉडिफाई साइलेंसर से लोगों को परेशान करने की घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लगातार शिकायत मिलने के बाद बुधवार को कई बुलेट के साइलेंसर खुलवा लिए और चालानी कार्रवाई की। दरअसल इंदौर यातायात पुलिस तेज आवाज निकालने वाली और साइलेंसर वाली बुलेट पर लगातार कार्रवाई कर रही है, पांच दिनों में पुलिस ने कई बुलेट के साइलेंसर जब्त किए गए हैं। कर्कश ध्वनि/पटाखे/गोली जैसी आवाज निकालने वाले मॉडिफाई साइलेंसर जप्त किए गए हैं। इस कार्रवाई को लेकर एसीपी मुवेल का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई लगातार जारी है और यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसीपी ने ये भी कहा की चालानी राशि भी वसूल की है। इंदौर के नवागत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के आदेश के बाद से शहर में यातायात को सुधारने और नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत इंदौर पुलिस ने इन दिनों बाइक पर मॉडिफाई साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार पुलिस शहर के विभिन्न चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों की जांच कर रही है। ऐसे में कई मॉडिफाई साइलेंसर को पुलिस ने जब्त किया है। 
विज्ञापन


यातायात थाने पर मॉडिफाई साइलेंसर का अंबार लग चुका 
इस कार्रवाई के बाद इंदौर के यातायात थाने पर मॉडिफाई साइलेंसर का अंबार लग चुका है। इन मॉडिफाई साइलेंसर की आवाज से आम लोगों को काफी परेशानी होती है। साथ ही इस तरज की आवाजें कई बार जानलेवा भी साबित होती है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साफ किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन


जब्त साइलेंसरों पर रोलर चलवाया जाएगा
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एसीपी (जोन 3) हिंदूसिंह मुवेल ने बताया कि जब्त साइलेंसरों पर रोलर चलवाया जाएगा। अब तक जितने भी साइलेंसर जब्त किए हैं, उनमें से लगभग सभी बुलेट के हैं और इन अमानक साइलेंसरों की कीमत डेढ़ हजार से 4 हजार के बीच है। इसी के साथ शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर भी यातायात पुलिस व्हीललॉक की कार्रवाई कर रही है, ताकि व्यस्त बाजारों में सडक़ों पर खड़े इन वाहनों से किसी को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed