फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Milk vendor commits suicide due to 20 lakh betting debt and harassment in Malharganj

Indore News: सट्टे में फंसा दूध व्यापारी, 20 लाख के कर्ज ने ले ली जान

Thu, 05 Feb 2026 08:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 05 Feb 2026 08:34 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में रहने वाले दूध विक्रेता आकाश तिवारी ने क्रिकेट सट्टे में हुए 20 लाख रुपए के कर्ज और कर्जदारों की प्रताड़ना से दुखी होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Indore news Milk vendor commits suicide due to 20 lakh betting debt and harassment in Malharganj
दूध विक्रेता आकाश तिवारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांगड़दा इलाके में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां रहने वाले एक दूध विक्रेता आकाश तिवारी ने कर्जदारों के उत्पीड़न से तंग आकर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना बुधवार की है जब आकाश ने बड़ा गणपति क्षेत्र के समीप जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बाठिया अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की मर्ग जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सट्टे की लत और 20 लाख का भारी कर्ज बना मौत का कारण
पारिवारिक सूत्रों और शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि आकाश पर लगभग 20 लाख रुपए का भारी कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि यह कर्ज क्रिकेट के सट्टे में हुए नुकसान के कारण हुआ था। इसी कर्ज की वसूली के लिए लेनदार उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और मानसिक रूप से दबाव बना रहे थे। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी, एक छोटा बेटा, मां और बड़ा भाई विकास हैं, जो इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  इंदौर के एलिवेटेड काॅरिडोर पर फिलहाल रोक नहीं, अब सुनवाई 25 फरवरी को
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत्यु पूर्व दिए बयानों में कई नाम उजागर हुए
मल्हारगंज टीआई वीरेंद्र सिंह कुशवाह के अनुसार, मृत्यु से पहले आकाश के बयान दर्ज किए गए हैं। अपने बयान में उसने स्पष्ट रूप से उन लोगों का जिक्र किया है जो उसे पैसों के लिए परेशान कर रहे थे। आकाश ने संजय उर्फ संजू पंवार, पम्मी, हरी सोनी, नरेंद्र की पत्नी और एक क्रिकेट बुकी के नामों का खुलासा किया है। हालांकि, पुलिस को मौके से या तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और न ही उसके मोबाइल में कोई सुसाइड वीडियो मिला है।

पुलिस ने मोबाइल जांच के लिए भेजा
पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आकाश के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। कॉल रिकॉर्ड्स और संदेशों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि उन लोगों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें जो उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे थे। टीआई ने आश्वस्त किया है कि बयानों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed