फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news massive 10 km traffic jam on indore khandwa road simrol ghat

Indore News: इंदौर-खंडवा रोड पर 10 KM लंबा जाम, 4 थानों की पुलिस के छूटे पसीने

Fri, 24 Oct 2025 11:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

Indore News: इंदौर-खंडवा रोड पर शुक्रवार रात को लगभग 10 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। जाम का मुख्य कारण 7 दिनों से रास्ते में खराब खड़ा एक डंपर और शुक्रवार को खराब हुई दो अन्य बड़ी गाड़ियां हैं। 

विज्ञापन
indore news massive 10 km traffic jam on indore khandwa road simrol ghat
जाम में फंसे सैकड़ों वाहन। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर-खंडवा रोड (सिमरोल रोड) पर शुक्रवार रात को करीब 10 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे हजारों वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। जाम की शुरुआत घाट सेक्शन में वाहनों के खराब होने और 7 दिनों से लावारिस खड़े एक डंपर के कारण हुई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जाम को खुलवाने के लिए चार थानों की पुलिस को मौके पर लगना पड़ा।
विज्ञापन


7 दिन से खराब खड़ा डंपर बना नासूर
जानकारी के अनुसार, रास्ते में एक माल भरा डंपर करीब 7 दिनों से खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसे हटाने की जानकारी कई बार दी, लेकिन उसे नहीं हटाया गया। यह डंपर ही जाम का मुख्य कारण बना हुआ था, जिससे सड़क संकरी हो गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News : प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! पत्नी के तानों और ऑनलाइन शॉपिंग ने ली जान?
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट सेक्शन में दो और गाड़ियां खराब
शुक्रवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब घाट सेक्शन में दो और बड़ी गाड़ियां खराब हो गईं। इसके बाद वाहनों के पास निकलने की जगह नहीं बची। कुछ वाहन चालकों द्वारा गलत साइड से निकलने के प्रयास ने स्थिति को और जटिल कर दिया, जिससे वाहन "गुत्थमगुत्था" हो गए और सड़क पर रेंगते हुए नजर आए।

चार थानों की पुलिस मौके पर जुटी
10 किलोमीटर लंबे इस जाम को सुलझाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के सिमरोल, बलवाड़ा, महू और शहरी क्षेत्र के तेजाजी नगर थाने की टीमों को मौके पर भेजा गया। पुलिस जवान देर रात तक ट्रैफिक को सामान्य करने के लिए मशक्कत करते रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed