फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news man commits suicide father alleges harassment by wife

Indore News : प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! पत्नी के तानों और ऑनलाइन शॉपिंग ने ली जान?

Fri, 24 Oct 2025 06:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 24 Oct 2025 06:18 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के द्वारकापुरी में 28 वर्षीय रोहित नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि रोहित की पत्नी (जिससे उसने प्रेम विवाह किया था) उसे शक, ताने और फिजूलखर्ची के लिए प्रताड़ित करती थी।

विज्ञापन
indore news man commits suicide father alleges harassment by wife
रोहित - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के द्वारकापुरी इलाके में एक 28 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के पिता ने अपनी ही बहू पर बेटे को प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: MGM में रैगिंग, छात्रा बोली- 'सीनियर्स ने नर्क बना दी जिंदगी, 4 महीने में घट गया 22 किलो वजन'
विज्ञापन


सुबह मां ने देखा फंदे पर लटका शव
द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार, घटना ऋषि कॉलोनी की है। मृतक की पहचान रोहित (28) पुत्र किशोर उर्फ मंगू ठाकुर के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे रोहित की मां राधा जब उसके कमरे में गईं, तो उन्होंने बेटे को फंदे पर लटका हुआ पाया। परिवार वालों ने रात में उसके रोने की आवाज सुनी थी, लेकिन जब वे देखने गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप
मृतक के पिता किशोर ने आरोप लगाया कि रोहित की पत्नी उसे काफी परेशान करती थी। उन्होंने बताया कि रोहित ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी आठ माह की एक बेटी भी है। पिता का आरोप है कि बहू रोहित पर शक करती थी, रिश्तेदारों को लेकर ताने मारती थी और ऑनलाइन शॉपिंग व बाजार में अत्यधिक पैसे खर्च करवाती थी। इन्हीं सब बातों को लेकर रोहित पिछले कुछ समय से काफी तनाव में था।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पिता के आरोपों को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed