फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Many markets of Indore were decorated with Rammay, temple replicas and saffron flags.

Indore News: शहर के कई बाजार हुए राममय, मंदिर प्रतिकृति और भगवा पताकाओं से सज रहे

Fri, 19 Jan 2024 09:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 19 Jan 2024 09:12 PM IST
सार

दशहरा मैदान पर हजारों बच्चों ने भगवान राम की पेंटिंग बनाई। रामचरित्र मानस पर आधारित इस पेंटिंग के अलावा नाटकों को मंचन भी हुआ। भगवान राम के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई।

विज्ञापन
Indore News: Many markets of Indore were decorated with Rammay, temple replicas and saffron flags.
क्लॉथ मार्केट को सजाया गया। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली राममंदिर के लोकार्पण का उत्साह इंदौर में भी नजर आ रहा है। घरों से लेकर बाजारों तक सजावट का सिलसिला चलने लगा है। शहर के आधुनिक माॅल हो या परंपरागत बाजार। सभी भगवामय होने लगे हैं। बाजारों मेें राम मंदिर की प्रतिकृति के सेल्फी पाइंट बन रहे हैं। 22 जनवरी को शहर में अनेक स्थानों पर कार्यक्रम भी रखे गए हैं।

विज्ञापन

शहर के सी-21 शॉपिंग माॅल, फीनिक्स माॅल, मल्हार माॅल में राम मंदिर की प्रतिकृति रखी गई है। सी-21 माॅल मेें एक बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई है। जिस पर अयोध्या शहर, राम मंदिर दिखाया जा रहा है। 22 जनवरी को समारोह का प्रसारण भी होगा।

विज्ञापन


शहर के क्लाॅथ मार्केट, मारोठिया, बर्तन बाजार, रानीपुरा में भगवा पताकाएं लहराने लगी हैं। सड़क किनारे कई क्षेत्रों में भगवा झंडे लोग बेच रहे हैं। लोग अपने घरों में झंडे लगाने के लिए खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा मैदान में बनाई भगवान राम की पेंटिंग
दशहरा मैदान पर हजारों बच्चों ने भगवान राम की पेंटिंग बनाई। रामचरित्र मानस पर आधारित इस पेंटिंग के अलावा नाटकों को मंचन भी हुआ। भगवान राम के जीवन से जुड़ी प्रदर्शन भी यहां लगाई गई। संस्था सार्थक ने सरयू नदी के पानी और अयोध्या की मिट्टी से अगरबत्ती बनाई। जो 36 घंटे तक खुशबू बिखेरेगी।


उधर राजवाड़ा पर झंडे की दुकानों की बिक्री भी बढ़ गई है। रोज दस हजार से ज्यादा झंडे बिक रहे हैं। 30 रुपये सेे लेकर 300 रुपयेे तक के झंडे लोग खरीद रहे हैं। इसके अलावा मंदिर की प्रतिकृति के छोटे कटआउट की भी डिमांड ज्यादा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed