फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news Man commits suicide due to work stress

Indore News: काम का तनाव और एक जानलेवा फिसलन, इंदौर में दो घरों के चिराग बुझे

Sun, 02 Nov 2025 06:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 02 Nov 2025 06:25 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। हीरानगर में जहां एक स्टेशनरी कर्मचारी ने काम के तनाव में फांसी लगा ली, वहीं चंदन नगर में एक युवक की सीढ़ियों से गिरने के 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore news Man commits suicide due to work stress
महेश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर में रविवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो दुखद घटनाएं सामने आईं। पहली घटना हीरानगर की है, जहां एक स्टेशनरी कर्मचारी ने काम के तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, दूसरी घटना चंदन नगर क्षेत्र की है, जहां भाईदूज पर सीढ़ियों से गिरे एक युवक की 10 दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन


हीरानगर: काम के तनाव में कर्मचारी ने दी जान
हीरानगर पुलिस के अनुसार, मेघदूत नगर निवासी 48 वर्षीय महेश पुत्र ताराचंद केसरी ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। महेश रानीपुरा इलाके में एक स्टेशनरी की दुकान पर काम करते थे। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात को पूजन करने के बाद महेश सोने चले गए थे। सुबह 4 बजे जब उनकी पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने महेश को फंदे पर लटका पाया। इसके बाद तुरंत परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों का कहना है कि महेश काफी सरल स्वभाव के थे और कुछ समय से काम को लेकर तनाव में थे। आशंका है कि इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महेश के परिवार में उनकी तीन बेटियां हैं, जो पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News:इंदौर के उम्रदराज शास्त्री ब्रिज का एक हिस्सा धंसा, पांच फीट गहरा गड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन नगर: 10 दिन के संघर्ष के बाद युवक ने तोड़ा दम
दूसरी घटना में, पंचमूर्ति नगर निवासी 25 वर्षीय दीपक पुत्र रमेश चौधरी की मौत हो गई। चंदन नगर पुलिस के मुताबिक, दीपक भाईदूज के दिन घर पर सीढ़ियों से गिर गया था। परिवार वालों ने बताया कि गिरने से दीपक के सिर में गंभीर चोटें और मल्टीपल फ्रैक्चर आए थे। उसे तुरंत एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां पिछले 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। शनिवार शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। दीपक हम्माली का काम करता था और उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी, एक बेटा, भाई और बहन हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed