फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Malwa Nimar weather heatwave temperatures imd mausam

Indore News: मालवा निमाड़ बना भट्टी, रतलाम में पारा 43, इंदौर में 41 पार, 10 साल में पहली बार ऐसा मौसम

Sat, 25 Apr 2026 10:55 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 25 Apr 2026 10:55 AM IST
सार

Indore News: मालवा और निमाड़ क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है जहां रतलाम में तापमान 43.2 और इंदौर में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Indore News Malwa Nimar weather heatwave temperatures imd mausam
इंदौर में गर्मी से बचने का प्रयास करती छात्राएं। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मालवा और निमाड़ अंचल में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है और पूरा क्षेत्र भट्टी की तरह तप रहा है। शुक्रवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो क्षेत्र में सबसे अधिक रहा। इसी तरह धार में 42.4, खरगोन में 42.0, खंडवा और उज्जैन में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे ही पारा 40 डिग्री तक पहुंचा
इंदौर में भी पारा 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक इस तपती गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। शनिवार को भी इंदौर में सुबह से भीषण गर्मी है। सुबह 7 बजे से ही तेज धूप लग रही है और 11 बजे ही पारा 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इंदौर में सीजन का सबसे गर्म दिन
इंदौर शहर में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इस साल यह पहली बार है जब पारा 41 डिग्री के स्तर को पार कर गया है। आंकड़ों के अनुसार 14 अप्रैल से ही शहर का तापमान लगातार 39 से 40 डिग्री या उससे अधिक बना हुआ है। शुक्रवार की दोपहर हवाओं की स्थिति लू जैसी रही जहां 12 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाले गर्म थपेड़ों ने लोगों को झुलसाने का अहसास कराया। अगले सात दिनों तक मौसम का यही कड़ा रुख बने रहने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह दस बजे से ही पारे की दौड़
इस गर्मी के मौसम में एक विशेष पैटर्न देखा जा रहा है कि सुबह 8 बजे तक मौसम सामान्य रहता है। लेकिन जैसे ही सूरज की किरणें तेज होती हैं पारा तेजी से बढ़ने लगता है। सुबह 10 बजे तक ही तापमान 36 डिग्री तक पहुंच जाता है और दोपहर होते-होते यह 40 डिग्री या उससे ऊपर निकल रहा है।

रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी
लगातार 11 दिनों तक तापमान का 40 डिग्री से ऊपर बने रहना हीटवेव के पुराने रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रहा है। खास बात यह है कि इस बार केवल दिन ही नहीं बल्कि रात का तापमान भी सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। रात में अधिक गर्मी होने के कारण लोगों को चौबीसों घंटे बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी बढ़ने के मुख्य कारण
मौसम वैज्ञानिकों ने इस अत्यधिक तपिश के पीछे का कारण हवाओं का रुख बताया है। वर्तमान में हवाएं पूरी तरह पश्चिमी हैं जो राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं लेकर आ रही हैं। इसके साथ ही आसमान एकदम साफ होने की वजह से सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं जिससे गर्मी का असर कई गुना बढ़ गया है।

पिछले एक दशक में बदला ट्रेंड
इंदौर में अप्रैल महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्यतः 38.7 डिग्री तक रहता है। पारा 40 डिग्री के पार अक्सर अप्रैल के बाद ही जाता है। हालांकि पिछले 10 वर्षों में इस ट्रेंड में बड़ा बदलाव देखा गया है। अब अप्रैल की शुरुआत या मध्य में ही लगातार कई दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने लगा है। मौसम वैज्ञानिक इसे बड़ा बदलाव मान रहे हैं। 


ऐतिहासिक आंकड़ों पर एक नजर
अगर पुराने रिकॉर्ड्स को देखें तो साल 2019 का अप्रैल महीना भी इंदौर के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण था। उस वर्ष महीने के आखिरी पखवाड़े में तापमान लगातार 40 से 43 डिग्री के बीच बना रहा था और लगभग 11 दिनों तक पारा 40 के पार रहा था। इसी प्रकार 2016 और 2017 में भी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में 7 से 9 दिनों तक तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed