फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-mahu-naka-vegetable-vendors-eviction-protest

Indore News: चला निगम का बुलडोजर, सड़क पर बिखरी सब्जियां, महिलाएं बोलीं- बच्चों को कौन पालेगा?

Wed, 14 May 2025 06:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 14 May 2025 06:55 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के महू नाका चौराहे पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से सब्जी बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान विरोध करते हुए महिलाओं ने सब्जियां सड़क पर बिखेर दीं और जाम लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
indore-news-mahu-naka-vegetable-vendors-eviction-protest
सब्जियां सड़क पर फेंकती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के महू नाका चौराहे पर बुधवार को नगर निगम की टीम ने अवैध रूप से सब्जी की दुकानें लगाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम के पहुंचते ही वहां हंगामे की स्थिति बन गई। निगम अधिकारियों ने मौके से लगभग एक ट्रक सामान जब्त किया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व भी निगम ने यहां कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को दोबारा दुकान न लगाने की चेतावनी दी थी। उस समय भी विरोध हुआ था और निगम ने करीब पांच ट्रक सामान जब्त किया था।

विज्ञापन

पुलिस बल के साथ पहुंचे निगम अधिकारी, हुआ तीखा विरोध
नगर निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी विनीत तिवारी पुलिस बल और निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। निगम की टीम में महिला और पुरुष दोनों कर्मचारी शामिल थे। जब टीम ने दुकानदारों से दुकानें हटाने को कहा तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। विरोध करने वालों में कई महिलाएं भी थीं। उन्होंने सवाल किया कि अगर हमारी दुकानें हटा दी जाएंगी तो हमारे घर के बच्चों का पालन-पोषण कौन करेगा?

विज्ञापन

विरोध में महिलाओं ने सड़क पर बिखेरी सब्जियां
निगम टीम द्वारा सामान जब्त किए जाने की प्रक्रिया शुरू होते ही महिलाओं ने विरोध और तेज कर दिया। उन्होंने आलू, प्याज, टमाटर जैसी सब्जियां अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने ही सड़क पर फेंक दीं। इससे मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिला दुकानदारों का आक्रोश देखते हुए स्थिति और बिगड़ने लगी, जिससे सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर बैठकर जताया विरोध, पुलिस ने किया मामला शांत
महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। हालात को संभालने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। हालांकि कार्रवाई के दौरान भारी असंतोष देखने को मिला, लेकिन पुलिस और निगम की संयुक्त टीम ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए कार्रवाई पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed