फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Litchouk Season-5 will be held in Indore in December, celebrities from literature, film and other

Indore News:इंदौर में लिटचौक सीज़न-5 होगा दिसंबर में, साहित्य,फिल्म व अन्य क्षेत्रों की हस्तियां होंगी शामिल

Fri, 29 Aug 2025 08:00 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 29 Aug 2025 08:00 AM IST
सार

लिट चौक इंदौर में 19 दिसंबर से तीन दिन के लिए आयोजित होगा। इसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। इस आयोजन में कविता, कहानी, चित्रकारी, गायन आदि की अनेक कलात्मक प्रस्तुतियाँ होती हैं। साथ ही फूड, बुक और आर्ट स्टॉल भी लगाए जाते है।

विज्ञापन
Indore News: Litchouk Season-5 will be held in Indore in December, celebrities from literature, film and other
लिट चौक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के सोशियो कल्चरल फेस्टिवल लिट चौक सीजन-5 की तिथि तय हो गई है। इंदौर में इसे 19,20 व 21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। तीन दिन के इस आयोजन में साहित्य, फ़िल्म, राजनीति, पत्रकारिता, सेना, खेल जैसे विविध क्षेत्रों के ख्यातनाम विशेषज्ञ दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा करते है।

विज्ञापन



इसके साथ ही परफॉर्मेंस चौक पर कविता, कहानी, चित्रकारी, गायन आदि की अनेक कलात्मक प्रस्तुतियाँ होती हैं।  फूड, बुक और आर्ट स्टॉल भी लगाए जाते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और बौद्धिक संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन

 

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि आयोजन की कमान युवा टीम के हाथों में रहती है। देश के विभिन्न हिस्सों से आकर युवा इस कार्यक्रम को आकार देते है और इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें आयोजन, प्रबंधन और टीम वर्क जैसे महत्वपूर्ण कौशलों का विकास करने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी सीज़न की रूपरेखा पर चर्चा के लिए एक बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें सभी ने अपने सुझाव साझा किए और इसको और भी सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed