फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Legal Literacy Camp Organized for 385 Students on National Legal Services Day

Indore News: स्कूल में गूंजे कानून के बोल, बच्चों ने सीखा न्याय का महत्व

Sat, 19 Jul 2025 12:20 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 19 Jul 2025 12:20 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के विद्या विजय बाल मंदिर स्कूल में वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों को कानूनों की जानकारी दी गई और जागरूकता के पाठ पढ़ाए गए। 

विज्ञापन
Indore News: Legal Literacy Camp Organized for 385 Students on National Legal Services Day
कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने छात्रों को शपथ दिलाई। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

किसी की परेशानी में खड़ा रहना, उसे सांत्वना देना या फिर सलाह देना। यह फिर भी सहज रूप से उपलब्ध हो जाता है, लेकिन किसी को कोई न्याय दिला दे यह सामान्यतः कम ही देखने को मिलता है। आज जनता के लिए लड़ने वालों की, उन्हें न्याय दिलाने वालों की बेहद कमी है। नई पीढ़ी ही इस कमी को दूर कर सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों के लिए न्याय, कानून और संविधान पर सत्र आयोजित किया गया। 
विज्ञापन


प्रधान न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव के निर्देशन एवं न्यायाधीश शिवराज सिंह गवली के मार्गदर्शन में वृहद विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। विद्या विजय बाल मंदिर हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्कीम नंबर 78, स्लाइस-4, इंदौर में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में विधिक प्राधिकरण इंदौर से पधारे पी.एल.वी. प्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि निर्देशक कुणाल दोगने एवं जनसेवक सुधा भंडारी की उपस्थिति में सरस्वती पूजन के साथ की गई।
विज्ञापन


विधिक सहायता और कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
इस शिविर में हाईकोर्ट पेनल एडवोकेट तुकाराम ठाकरे एवं समाजसेवी सुनीता ठक्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे। पी.एल.वी. शंकरलाल पोरवाल एवं रविशंकर भाटिया द्वारा विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से शासकीय आर्थिक जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता एवं प्राधिकरण की विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित जनों को कानून संबंधित सलाह और मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और नशा मुक्त भारत अभियान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाल विवाह रोकथाम पर ली गई शपथ, जागरूकता का संदेश
शिविर के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को बाल विवाह रोकथाम जैसे गंभीर विषय पर भी जागरूक किया गया और सभी को इस सामाजिक कुप्रथा के खिलाफ शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल कानूनी जानकारी देना था बल्कि समाज में फैली गलत प्रथाओं को समाप्त करने की दिशा में सार्थक कदम उठाना भी था। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विधिक जानकारी के प्रति अपनी जागरूकता प्रदर्शित की।


सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व समझाया
इस विधिक साक्षरता शिविर में कुल 385 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ की सहभागिता रही। अंत में विद्यालय के प्राचार्य भुवनेश गीते ने विधिक प्राधिकरण इंदौर से पधारे समस्त अतिथियों और पी.एल.वी. प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को इस प्रकार की उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में छात्रों को संविधान और कानूनो का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर विधिक अधिकारों के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed