फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Lawyers' Protest Escalates, Police Responds with Black DP Protest

Indore News: पुलिस और वकीलों के बीच तनाव बढ़ा, 8 थानों का बल बुलाया

Mon, 17 Mar 2025 11:50 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 17 Mar 2025 11:50 AM IST
सार

Indore News: इंदौर में वकीलों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कड़ी तैयारी कर ली है। शनिवार को हुए हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों ने काली डीपी लगाकर विरोध जताया। इस घटना में अब तक तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं और पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Indore News Lawyers' Protest Escalates, Police Responds with Black DP Protest
रीगल पर पुलिसबल की तैयारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर में वकीलों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग ने व्यापक तैयारी कर ली है। रीगल स्थित पुराने एसपी ऑफिस में आठ से अधिक थानों के पुलिस बल को एकत्रित किया गया है। शनिवार को हुए हंगामे के बाद में अभी तक वकीलों पर तीन एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। शनिवार को तुकोगंज क्षेत्र में वकीलों ने चक्काजाम किया था और थाना प्रभारी जितेंद्र यादव पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए उनके साथ हाथापाई भी की थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस घटना के विरोध में रविवार को पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनी वॉट्सऐप डीपी काली कर विरोध दर्ज कराया। अब आज फिर से वकीलों के द्वारा विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। हालांकि बार एसोसिएशन ने खुद को इस मामले से अलग कर लिया है। बार के अलग होने के बाद वकीलों के द्वारा किए जा रहे विरोध के बढ़ने की संभावना खत्म सी हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नई शिकायत और चक्काजाम का असर
रविवार को तुकोगंज थाने में एक व्यक्ति ने आकर अपनी शिकायत दर्ज कराई कि चक्काजाम के दौरान उसके साथ बदसलूकी की गई थी। पुलिस ने इस नई शिकायत पर एक और प्रकरण दर्ज करने की तैयारी की है। बता दें कि वकीलों ने करीब ढाई घंटे तक चक्काजाम किया था, जिससे पूर्वी क्षेत्र का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस मामले के चलते पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

होली के दौरान हुई घटना
शनिवार को परदेशीपुरा क्षेत्र में होली के अवसर पर रंगभरा गुब्बारा फेंकने को लेकर वकील पिता-पुत्र ने विवाद किया था। जब पुलिसकर्मी उन्हें समझाने पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद वकील थाने पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज कराने की मांग करने लगे। इसके बाद वकीलों ने एकजुट होकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान वकीलों ने एक पुलिस अधिकारी का पीछा कर उनके साथ मारपीट की और उनकी वर्दी पर लगे स्टार खींच लिए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद मामले में सरगर्मी तेज हो गई है।

काली डीपी लगाकर विरोध प्रदर्शन
रविवार को इंदौर के सभी थाना प्रभारियों ने अपनी वॉट्सऐप डीपी को काला कर विरोध जताया। इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने टीआई और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई है। इसके अलावा रविवार शाम को एक व्यक्ति तुकोगंज थाने में वकीलों के खिलाफ एफआईआर कराने पहुंचा। उसका कहना था कि वकीलों के प्रदर्शन के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। इस शिकायत को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है और वकीलों के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed