फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-lakshya-manthan-state-level-yogasan-competition-schedule

Indore News: 3 चरणों में तय होगा मध्य प्रदेश का योग चैंपियन, जानें कब और कहां जुटेंगे प्रदेशभर के धुरंधर

Fri, 21 Aug 2026 06:19 AM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Fri, 21 Aug 2026 06:19 AM IST
सार

Indore News: यह स्पर्धा 30 अगस्त, 06 सितंबर और 12 सितंबर को 3 चरणों में आयोजित होगी, जिसमें 8 से 20 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों में अपनी योग क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
indore-news-lakshya-manthan-state-level-yogasan-competition-schedule
आयोजन की जानकारी देते समिति के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश में योग, स्वास्थ्य संवर्धन और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय आयोजन होने जा रहा है। योग आयोग के संरक्षण और मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर शहर में किया जाएगा। आयोजन से जुड़ी विस्तृत कार्य योजना साझा करते हुए लक्ष्य पर्यावरण एवं वाटर सॉल्यूशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नन्दवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नई योग प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना और योगासन खेलों को राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान दिलाना है।
विज्ञापन


तीन चरणों में आयोजित होगी प्रतियोगिता
आयोजन समिति ने इस पूरी प्रतियोगिता को कुल 3 चरणों में विभाजित किया है। स्पर्धा का पहला और दूसरा क्वालिफाइंग चरण 30 अगस्त और 06 सितंबर को विजय नगर क्षेत्र स्थित सेंट अर्नोल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल, स्कीम 74 में आयोजित किया जाएगा। इन दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी 12 सितंबर को बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले फाइनल राउंड में प्रवेश करेंगे, जहां खिताबी मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता को 2 आयु वर्गों में बांटा 
यह स्पर्धा पूरी तरह समावेशी रखी गई है, जिसमें स्कूल, योग कॉलेज, मान्यता प्राप्त संस्थान और स्वतंत्र साधक भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता को 2 मुख्य आयु वर्गों में बांटा गया है, जिसमें 8 से 14 वर्ष तथा 14 से 20 वर्ष के बालक-बालिका वर्ग शामिल हैं। इसके अलावा 20 वर्ष से अधिक आयु के साधकों के लिए भी 2 विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एकल प्रदर्शन के अलावा दो प्रतिभागियों की जोड़ी बनाकर संगीत की धुन पर योग प्रस्तुति देने का विकल्प शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के जजों का पैनल 
प्रतियोगिता को निष्पक्ष और उच्च स्तरीय बनाने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुभवी जजों का पैनल गठित किया गया है। प्रतिभागियों का मूल्यांकन आसनों की शुद्धता, शारीरिक संतुलन, लचीलेपन और निर्धारित नियमों की सटीकता के आधार पर वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। पूरा आयोजन खेल नियमों, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के साथ संपन्न होगा। आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्यों डॉ. हेमंत शर्मा, अनिल अग्रवाल, रौनक सोनी, प्रेम दुआ, मनोज वर्मा एवं चंद्रशेखर तिवारी आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed