फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news labourer brutally murdered in navda panth area late night

Indore News: बहन से राखी बंधवाने के बाद फैक्ट्री के लिए निकले युवक की हत्या, रातभर मैदान में पड़ा रहा शव

Sun, 10 Aug 2025 12:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 10 Aug 2025 12:27 PM IST
सार

Indore News: चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक अर्जुन यादव का शव फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर खुले मैदान में खून से लथपथ मिला। हत्या, लूट और रंजिश जैसे सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

विज्ञापन
indore news labourer brutally murdered in navda panth area late night
अर्जुन यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। यहां एक नमकीन फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की अज्ञात व्यक्ति ने सिर पर वार कर हत्या कर दी। मृतक का शव फैक्ट्री से लगभग 100 मीटर दूर खुले मैदान में खून से लथपथ हालत में मिला। पुलिस को मौके से एक अन्य व्यक्ति की चप्पलें भी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे लूट की मंशा हो सकती है। युवक बहन से राखी बंधवाकर फैक्ट्री में काम के लिए निकला था।
विज्ञापन


राखी बंधवाने गया था, लौटते समय हुई वारदात
मृतक की पहचान अर्जुन यादव (35) पुत्र रामलाल यादव के रूप में हुई है, जो पिछले तीन साल से नावदा पंथ की एक नमकीन फैक्ट्री में कार्यरत था। मूल रूप से ग्राम पिपलाई, तहसील पुनासा निवासी अर्जुन शनिवार को अपने बड़े भाई लालू यादव के घर बाणगंगा राखी बंधवाने गया था। शाम करीब 7:30 बजे वह फैक्ट्री लौटने के लिए निकला और इसी दौरान उसने अपने साथी कर्मचारी बल्लू को फोन कर छोटा गेट खोलने को कहा, यह कहते हुए कि वह पास ही है। इसके बाद वह फैक्ट्री के अंदर नहीं पहुंचा। बल्लू को लगा कि अर्जुन स्टाफ रूम में सो गया होगा, लेकिन सुबह वह नजर नहीं आया। फैक्ट्री से बाहर निकलने पर कुछ दूरी पर अर्जुन का शव खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसके बाद फैक्ट्री मालिक और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


सिर पर गहरे चोट के निशान, मोबाइल गायब
पुलिस के मुताबिक, अर्जुन के सिर पर धारदार हथियार या किसी भारी वस्तु से वार किए गए हैं। मौके से एक अन्य व्यक्ति की चप्पलें बरामद हुई हैं और मृतक का मोबाइल फोन भी गायब है। इससे यह संदेह और गहरा हो गया है कि हमलावर लूट के इरादे से आया था और विरोध करने पर हत्या कर दी गई। इस घटना ने क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की सभी संभावनाओं पर जांच जारी
चंदन नगर पुलिस ने हत्या, लूट और आपसी रंजिश जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed