{"_id":"68a064a9af4efe8e300d7702","slug":"indore-news-killed-nagpur-raipur-highway-accident-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, इंदौर के 3 समेत 6 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, इंदौर के 3 समेत 6 की मौत
Sat, 16 Aug 2025 04:29 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:29 PM IST
सार
Indore News: नागपुर-रायपुर हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें इंदौर स्थित कंपनी के 6 कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में इंदौर के 3 युवक शामिल हैं, जबकि एक-एक रतलाम, धार और ओडिशा का था।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर स्थित रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी के छह कर्मचारियों की नागपुर-रायपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में इंदौर के तीन युवक शामिल हैं, जबकि एक-एक युवक रतलाम, धार और ओडिशा का रहने वाला था। सभी युवक दो दिन पहले इंदौर से देवदर्शन के लिए निकले थे। 14 अगस्त की रात इन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।
यह भी पढ़ें...
Indore: इंदौर-देवास बायपास पर फिर ट्रैफिक जाम,डेढ़ किलोमीटर तक वाहन की कतार
कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा अलसुबह करीब 5:30 बजे हुआ। सभी युवक अर्टिगा कार में सवार होकर नागपुर-रायपुर हाईवे से गुजर रहे थे। जैसे ही वे राजनांदगांव जिले के बैग नदी थाना क्षेत्र के चिरचारी गांव पहुंचे, उनकी कार अनियंत्रित होकर 9 इंच ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गई और सड़क की दूसरी ओर जा पहुंची। उसी समय सामने से तेज गति से आ रहा ट्रक कार से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ड्राइवर घायल, भाई की मौत
थाना प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार का चालक सागर यादव (निवासी गांधीनगर, इंदौर) गंभीर रूप से घायल हुआ है। सागर के भाई सौरभ यादव की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चुप चिड़िया गांव में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
इंदौर में मातम का माहौल
हादसे की सूचना मिलते ही इंदौर से मृतक आकाश मौर्य के परिजन और अन्य रिश्तेदार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि सभी मृतक जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मौर्य परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।