फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Kidnapping Case in Indore, Four Arrested in Rs 15 Lakh Ransom Demand

Indore News: इंदौर में अपहरण से सनसनी, लाखों की फिरौती के लिए युवक को किया अगवा

Thu, 19 Jun 2025 08:53 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 19 Jun 2025 08:53 PM IST
सार

आरोपी राजेन्द्र जाट और उसके साथियों ने पीड़ित उम्मेद सिंह को मारपीट करते हुए ऑटो रिक्शा में बैठा लिया और उसे सुनसान जगह पर ले जाकर 15 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित के बेहोश होने के बाद आरोपी फरार हो गए

विज्ञापन
Indore News: Kidnapping Case in Indore, Four Arrested in Rs 15 Lakh Ransom Demand
अपहरण के आरोपी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में अपहरण के एक मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी एक युवक को जबरन ऑटो रिक्शा में बैठाकर ले गए और बाद में उससे लाखों रुपए की फिरौती की मांग करने लगे। हालांकि, इस मामले में मुख्य आरोपी और तीन अन्य लोग अभी भी फरार हैं।

विज्ञापन


Indore News: रीगल पर हजारों परिंदों का आशियाना उजाड़ देगी मेट्रो, नहीं रहेगा रानी सराय

विज्ञापन

अपहरण की घटना: आरोपी ने युवक को मारपीट कर ऑटो में बैठाया
टीआई तारेश सोनी ने बताया कि शिकायतकर्ता उम्मेद सिंह ने जानकारी दी कि वह 15 जून 2025 को अपनी दुकान पर बैठा था, तभी राजेन्द्र जाट और उसके साथी ऑटो रिक्शा से पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसे मारपीट करना शुरू किया और उसे जबरन ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर बैठा लिया। रास्ते भर उसकी पिटाई करते हुए उसे स्टार चौराहे के पास सुनसान स्थान पर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरौती की मांग: आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
वहां पहुंचने के बाद राजेन्द्र जाट ने उम्मेद से 15 लाख रुपए की फिरौती की मांग की और उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उम्मेद बेहोश हो गया, तब आरोपी मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे उठाया और पानी पिलाया। इसके बाद उसे खजराना में छोड़ दिया और उम्मेद ने पुलिस को सूचना दी लेकिन डर के कारण वह सीधे थाने नहीं गया और घर चला गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और फरार मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी प्रवीण, अजय, सोनू और अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो ऑटो रिक्शा (नंबर MP09RH901324 और MP09DT7030) भी जब्त किए गए हैं। इस कांड में मुख्य आरोपी राजेन्द्र जाट, पंकज बिल्ली और अन्य दो लोग फरार हैं। सभी आरोपी रेडिसन चौराहे से ऑटो चलाते हैं। पूर्व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजेन्द्र जाट के साथ मिलकर उन्होंने पैसों की जरूरत को लेकर इस अपहरण की साजिश रची थी। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed