{"_id":"66f184c7e32028dd690b5f87","slug":"indore-news-kanad-river-ganesh-visarjan-accident-death-case-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: गणेश विसर्जन करने गया युवक डूबा, पानी का फ्लो बढ़ा और दोस्त फिसल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: गणेश विसर्जन करने गया युवक डूबा, पानी का फ्लो बढ़ा और दोस्त फिसल गए
Mon, 23 Sep 2024 08:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:39 PM IST
सार
कनाड़ नदी में हुआ हादसा, पुलिस कल से तलाश रही इंदौर के युवक को। पानी का स्तर अधिक होने से तलाशी में आ रही परेशानी।
विज्ञापन
META AI IMAGE
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के एमआईजी इलाके से गणेश विसर्जन के लिए अपने साथियों के साथ गए एक युवक की कनाड़ नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम को हुई जब शुभम पुत्र रमेश पाल (28) अपने दोस्तों के साथ काटकूट के जंगल में गणेश विसर्जन के लिए पहुंचा। पुलिस ने बताया कि शुभम और उसके दोस्त नहाने के लिए कनाड़ नदी में उतरे थे, लेकिन शुभम गहराई में चला गया और लौट नहीं सका। उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे।
दोस्तों ने देर से दी सूचना
दोस्तों ने देर शाम पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बलवाड़ा पुलिस ने खरगोन से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। बलवाड़ा टीआई अनिल बामनिया ने बताया कि सोमवार सुबह से शुभम की तलाश की जा रही है, लेकिन नदी में पानी का स्तर बढ़ने से तैराकों को ढूंढने में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, शुभम और उसके दोस्त जिस जगह नहा रहे थे, वहां पत्थरों से पानी गिरता है और पानी का फ्लो बढ़ने से दोस्त फिसल गए थे, लेकिन उन्होंने खुद को बचा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है।
जल स्तर अधिक होने से तलाशी में परेशानी आ रही
बलवाड़ा टीआई अनिल बामनिया ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें शुभम की तलाश में जुटी हुई हैं और ग्रामीण भी सुबह से खोजबीन में लगे हैं। उन्होंने कहा कि नदी में पानी का स्तर बढ़ने से तलाश अभियान में दिक्कत आ रही है, लेकिन हम शुभम की तलाश में हर संभव प्रयास कर रहे हैं।