फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Journey begins on the heritage route; train to run on the Patalpani-Kalakund track three days a w

Indore News: हेरिटेज वादियों में शुरू हुआ सफर, सप्ताह में तीन दिन पातालपानी-कालाकुंड ट्रेक पर चलेगी ट्रेन

Sat, 22 Aug 2026 02:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 22 Aug 2026 02:16 PM IST
सार

डेढ़ माह की देरी के बाद शनिवार को पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर पटरियों पर दौड़ी। महू से 11 बजे रवाना हुई ट्रेन ने यात्रियों को झरने, नदी, पहाड़ और हरी-भरी वादियों के बीच सुहाने सफर का अनुभव कराया।

विज्ञापन
Indore News: Journey begins on the heritage route; train to run on the Patalpani-Kalakund track three days a w
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

देश के सबसे पुराने पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेक का सुहाना सफर शनिवार से शुरू हो गया। अब यह ट्रेन मानसून और विंटर सीजन में यात्री मिलने तक संचालित की जाएगी। हेरिटेज ट्रेन के संचालन की तारीख रेलवे ने एक दिन पहले ही तय की थी। इस कारण शनिवार को ट्रेन को यात्रियों की संख्या कम मिली। हालांकि, रेलवे अफसरों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन

शनिवार से ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई। हालांकि, ज्यादातर यात्री सीधे महू स्टेशन पहुंचे और वहां से टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन सुबह 11 बजे महू स्टेशन से रवाना हुई।सबसे पहले ट्रेन पातालपानी झरने के पास रुकी। यहां रेल यात्रियों ने नाश्ता किया। इसके बाद ट्रेन हेरिटेज ब्रिज पर पहुंची। ट्रेन में सवार गाइड यात्रियों को पूरे हेरिटेज ट्रेक की जानकारी देते हुए चल रहे थे। इसके बाद ट्रेन सीधे कालाकुंड ट्रेक पर पहुंची।

विज्ञापन

 

ट्रेन की रफ्तार करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। घाट सेक्शन में धीमी गति से चल रही ट्रेन के दौरान यात्रियों ने झरने, नदी, पहाड़ और हरी-भरी वादियों का आनंद लिया। कालाकुंड गांव के ग्रामीणों को भी इस ट्रेन के शुरू होने का इंतजार था, क्योंकि ट्रेन के संचालन से बड़ी संख्या में पर्यटक कालाकुंड पहुंचते हैं। यहां पर्यटक मशहूर कलाकंद और दाल-बाफले का स्वाद लेते हैं। इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस बार डेढ़ माह देरी से संचालन

आमतौर पर हेरिटेज ट्रेक पर ट्रेन का संचालन जुलाई में शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार करीब डेढ़ माह की देरी हुई। रेलवे के कोच मरम्मत के बाद महू रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके अलावा ट्रेक का भी मेंटेनेंस किया गया। दो दिन पहले इस ट्रेन का ट्रायल रन किया गया था। ट्रायल के दौरान व्यवस्थाओं और ट्रैक की स्थिति की जांच की गई, जिसके बाद शनिवार से नियमित संचालन शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed