फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore Woman Identified in Ahmedabad Plane Crash, Final Rites Today

Indore News: 5 दिन बाद इंदौर की बहू के शव की पहचान, अहमदाबाद विमान हादसे में गई थी जान

Tue, 17 Jun 2025 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 17 Jun 2025 08:15 PM IST
सार

Indore News: हरप्रीत अपने पति से मिलने लंदन जा रही थीं। उसी दौरान अहमदाबाद विमान हादसे का शिकार बन गईं। 

विज्ञापन
Indore News: Indore Woman Identified in Ahmedabad Plane Crash, Final Rites Today
हरप्रीत - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

अहमदाबाद के विमान हादसे में जान गंवाने वाली इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा के शव की पहचान 5 दिन बाद हो पाई है। आज उनका अंतिम संस्कार उनके मायके में किया जाएगा। इस दुखद घटना को लेकर उनके परिवार में शोक की लहर है, और उनके पति भी लंदन से भारत लौट आए हैं, ताकि वे अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दे सकें।

विज्ञापन


Raja Raghuvanshi Murder Case:राजा के पिता ने कहा- तंत्र-मंत्र के लिए सोनम ने मेरे बेटे राजा की हत्या कराई,

विज्ञापन

12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई थी। इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा भी उन यात्रियों में शामिल थीं। हरप्रीत लंदन में आईटी कंपनी में काम करने वाले अपने पति से मिलने के लिए इस विमान में सवार हो रही थीं। हादसे के बाद से ही उनके परिवार के सदस्य उनके घर पर एकत्रित हो गए थे। रिश्तेदारों की उपस्थिति से दोनों पक्षों में शोक का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान में अधिक समय लगा
सरकारी अधिकारियों द्वारा हरप्रीत की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिया गया था। हालांकि, डीएनए मैचिंग प्रक्रिया में अनुमान से अधिक समय लगा, और 72 घंटे के स्थान पर यह काम 120 घंटे बाद पूरा हो सका। इस बीच, विमान में मारे गए अन्य यात्रियों के शवों की पहचान भी जारी रही।

इंदौर से अहमदाबाद गए परिजन
अब, इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा के शव की पहचान होने के बाद, उनके परिवार को शव सौंपने की प्रक्रिया अस्पताल में जारी है। अंतिम संस्कार के लिए उनके मायके में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनके निकटतम रिश्तेदार हरितपाल होरा के अनुसार, आज दोपहर अहमदाबाद के शबरी कुटी, अल्फा मॉल के पीछे से अंतिम यात्रा निकलेगी और थल तेज मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरप्रीत के पति राबी, जो एक साल से लंदन में आईटी कंपनी में काम कर रहे थे, भी अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के लिए लंदन से वापस लौट आए हैं। इसके अलावा, ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी इंदौर से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed