फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore's Malwa Bridge will open for traffic from Thursday, relieving traffic jams after eight mon

Indore News: गुरुवार से इंदौर का मालवा मिल ब्रिज खुलेगा ट्रैफिक के लिए, आठ माह बाद ट्रैफिक जाम से मुक्ति

Wed, 01 Oct 2025 09:47 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 01 Oct 2025 09:47 AM IST
सार

निर्माण अवधि के दौरान ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही के कारण एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है। ब्रिज के आसपास बेरिकेड लगाने के बाद मिट्टी के ढेर लगाए गए थे। एक बाइक सवार युवक मिट्टी के ढेर से सीधे नाले में जा गिरा। उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Indore News: Indore's Malwa Bridge will open for traffic from Thursday, relieving traffic jams after eight mon
मालवा मिल ब्रिज बनकर तैयार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के व्यस्त मार्ग पाटनीपुरा-मालवा मिल छह माह बाद अब ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को आजादी मिलेगी। छह करोड़ की लागत से तैयार यह ब्रिज दशहरे के पर्व पर गुरुवार को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। इस मार्ग के बंद होने से विजय नगर, श्रमिक क्षेत्र, परदेशीपुरा सहित 50 से ज्यादा काॅलोनियों के लोगों को हर दिन सुबह शाम ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता था। इस मार्ग पर पहले 100 साल पुराना ब्रिज था, जो काफी जर्जर हो चुका था। बारिश के दिनों में ब्रिज पर पानी भी आ जाता था। नए ब्रिज ऊंचा बना है और उसकी चौड़ाई भी छह लेन है।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़े: Indore: इंदौर के दुर्गा पांडाल में लव जिहाद की झांकी, हिन्दू युवतियों को कर रहे खतरे से आगाह

विज्ञापन


2 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मेयर पुष्य मित्र भार्गव व विधायक रमेश मेंदोला इस ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। ब्रिज का निर्माण आठ माह पहले शुरू हुआ था। ब्रिज छह माह में बनना था, लेकिन बारिश के कारण ब्रिज दो माह देरी से पूरा हुआ। यह ब्रिज मध्य क्षेत्र को शहर के नए हिस्से विजय नगर, स्कीम-54 सहित अन्य इलाकों से जोड़ता है। ब्रिज निर्माण के कारण मालवा मिल मार्ग बंद था। इस कारण विश्रांति मार्ग, बीआरटीएस, कुलकर्णी नगर रोड, अटल द्वार रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया था और रोज शाम को यातायात बाधित होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक युवक की गिरने से हो चुकी है मौत

निर्माण अवधि के दौरान ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही के कारण एक बाइक सवार की मौत भी हो चुकी है। ब्रिज के आसपास बेरिकेड लगाने के बाद मिट्टी के ढेर लगाए गए थे। एक बाइक सवार युवक मिट्टी के ढेर से सीधे नाले में जा गिरा। उसकी मौत हो गई। इसके बाद निगमायुक्त ने दो अफसरों को निलंबित कर दिया था। ब्रिज के निर्माण में भी तेजी लाने को कहा गया। इस ब्रिज के निर्माण में देरी होने से व्यापारी भी नाराज थे। उनका कहना था कि त्योहार के समय ट्रैफिक बंद होने के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। दो माह पहले व्यापारी निगम अफसरों को अपनी दुकानों की चाबियां भी सौंपने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed