फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A tableau depicting love jihad is being presented at the Durga pandal in Indore, warning Hindu girls o

Indore: इंदौर के दुर्गा पांडाल में लव जिहाद की झांकी, हिन्दू युवतियों को कर रहे खतरे से आगाह

Tue, 30 Sep 2025 08:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 30 Sep 2025 08:12 PM IST
सार

आयोजकों का कहना है कि इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। शूटिंग एकादमी चलाने वाले मोहसिन खान ने कई हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। इंदौर का पार्षद अनवर कादरी भी लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोपी बना है।

विज्ञापन
Indore: A tableau depicting love jihad is being presented at the Durga pandal in Indore, warning Hindu girls o
लव जिहाद के केसों की प्रदर्शनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के नवदुर्गा उत्सव के पांडालों में गरबों के अलावा झांकियां भी सजाई जा रही है। द्वारकापुरी क्षेत्र के एक गरबा पांडाल इन दिनों चर्चा में है। यहां लव जिहाद की झांकी सजाई गई है। पांडाल में गरबा करने वाली युवतियों व दर्शकों को झांकी के बारे में बताकर लव जिहाद के खतरों से आयोजक आगाह भी करते नजर आ रहे है। दो अन्य पांडालों में भी लव जिहाद से जुड़े पोस्टर्स लगाए गए है।

विज्ञापन

 

द्वारकापुरी गरबा उत्सव आयोजक आनंद कंधारी ने बताया कि लव जिहाद की प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य हिंदू लड़कियों को लव जिहाद के खतरों के बारे में जागरूक करना है। लव जिहाद का शिकार हुई दिल्ली निवासी श्रद्धा वालकर हत्याकांड की प्रतीकात्मक झांकी लगाई गई है, जिसमें फ्रिज और सूटकेस का इस्तेमाल कर घटना को दिखाया गया है। कंधारी ने बताया कि श्रद्धा को टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम लड़के हिंदू नाम रखकर लड़कियों को फंसाते हैं। कई बार उनकी हत्या भी कर दी जाती है।

विज्ञापन

 

आयोजकों का कहना है कि इंदौर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे है। शूटिंग एकादमी चलाने वाले मोहसिन खान ने कई हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। इंदौर का पार्षद अनवर कादरी भी लव जिहाद के लिए फंडिंग करने का आरोपी बना है। हम चाहते है कि हिन्दू युवतियों को लव जिहाद को लेकर जागरुक होना चाहिए, इसलिए प्रदर्शनी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed