फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore Municipal Corporation budget conference fell prey to uproar

Indore News: दस घंटे चली बहस के बाद इंदौर नगर निगम का आठ हजार करोड़ का बजट मंजूर

Fri, 04 Apr 2025 08:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Apr 2025 08:47 PM IST
सार

कांग्रेस पार्षदों ने बालेश्वर बावड़ी हादसे में 36 लोगों की मौत के बावजूद आरोपियों के बरी होने को लेकर निगम परिषद को घेरा। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम को कई मोर्चों पर विफल बताया, जैसे भिक्षुकों और आवारा श्वानों की समस्या तथा बीआरटीएस को तोड़ने का निर्णय।

विज्ञापन
Indore News: Indore Municipal Corporation budget conference fell prey to uproar
कांग्रेस पार्षदों का सदन में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर नगर निगम का बजट पेश होने के बाद उस पर बहस के लिए शुक्रवार को हुआ सम्मेलन हंगामे और शोरगुल की भेंट चढ़ गया। कांग्रेस पार्षदों ने बालेश्वर बावड़ी हादसे में आरोपियों के बरी होने पर निगम परिषद को घेरा। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि इंदौर के सबसे बड़े हादसे में 36 लोगों की जान गई। उसमें अफसरों को बचाने के लिए केस जानबूझकर कमजोर किया गया। आरोपी भी इस केस में बरी हो गए। इस मुद्दे पर देर तक पार्षदों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


 नगर निगम के बजट पर शुक्रवार को दस घंटे तक बहस चली, लेकिन शहर विकास से जुड़े मुद्दों के बजाए औरंगजेब, वक्फ बोर्ड जैसे मुद्दों पर पार्षद बेवजह बहस करते नजर आए। फर्जी बिल घोटाले, बीआरटीएस तोड़ने जैसे ज्वलंत मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई। पार्षदों की बहस के बीच कई बार हंगामा और शोरगुल भी होता रहा। आठ हजार करोड़ को बजट बहुमत के आधार पर मंजूर हो गया। विपक्ष के पार्षदों ने बजट पर अपना विरोध दर्ज कराया। 

विज्ञापन

सदन में लगे शिवाजी के नारे

कांग्रेस पार्षद रुबीना खान ने कहा कि भाजपा की सरकार हमारे मामले में ही क्यो टांग फंसाती है। कभी तीन तलाक, कभी वक्फ की जमीन। उन्होंने औरंगजेब का जिक्र भी छेड़ा। इसके बाद भाजपा पार्षदों ने जय श्रीराम, जय शिवाजी के नारे सदन में लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा परिषद कई मुद्दों पर विफल 

नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बजट पर बहस शुरू की। उन्होंने कहा कि निगम परिषद कई मुद्दों पर विफल हुई है। श्वानों की संख्या रोकने और शहर को भिक्षुक मुक्त करने की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन वह प्रशासन चला रहा है। निगम की दूरदृष्टी सोच नहीं बची। लोक परिवहन को बढ़ावा देने के बजाय बीआरटीएस को तोड़ने का फैसला लिया गया।



पार्षद ने कहा नमाज पढ़ने के लिए समय दो

बजट सम्मेलन के दौरान पार्षद रुबीना खान ने कहा कि उन्हें नमाज पढ़ना है। अन्य मुस्लिम पार्षद भी है। इसलिए थोड़ी देर के लिए अवकाश दिया जाए। इसके बाद सभापति ने 45 मिनिट का भोजन अवकाश दिया। इस बीच मुस्लिम पार्षदों ने नमाज भी पढ़ ली।


किसने क्या कहा
पार्षद दल के सचेतक कमल वाघेला में कहा कि शहर की नदियों के किनारों से अतिक्रमण हटना चाहिए। उन्होंने एमआर चार सड़क निर्माण को भी जल्दी पूरा करने की बात कही। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने कहा कि जीआईएस सर्वे से टैक्स का आंकलन किया जा रहा है। जल्दी ही हमारा पोर्टल भी तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पीतांबरा मां के किए दर्शन, बोले- धार्मिक नगरों में शराबबंदी माई के आशीर्वाद से संभव

दस से ज्यादा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा कि इंदौर में दस से ज्यादा स्थानों पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा निगम संजीवनी क्लिनिक भी खोल रहा है।

ये भी पढ़ें- मऊगंज के जिस गांव में पुलिस हमला पर और दो हत्याएं हुईं, अब वहां मिले पिता-दो बच्चों के शव, क्या है मामला?


पुराने जलस्रोतों का संरक्षण
जल कार्य समिति प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने कहा कि इंदौर के पुराने जलस्रोतों का संरक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा तालाब बनाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य समिति प्रभारी अश्विनी शुक्ला ने कहा कि इंदौर में सफाई के नए संसाधन खरीदे जा रहे हैं। शहर की मंडियों को जीरो वेस्ट बनाया जा रहा है। इंदौर आठवीं बार भी सफाई में नंबर वन होगा।

जल्दी ही लांच होगा नया पोर्टल
पार्षद रुबीना खान ने कहा कि इंदौर में वक्फ की जमीनों पर अवैध कब्जे हैं। उन्हें प्रशासन को हटवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध होर्डिंग भी शहर में काफी लग चुके हैं। आईटी प्रभारी राजेश उदावत ने कहा कि नगर निगम ने डिजिटल सेवाओं का विस्तार किया है। जल्दी ही नया पोर्टल भी लांच होगा।
 

अवैध काॅलोनियां कट रही है

पार्षद राजू भदौरिया ने शहर में अवैध काॅलोनियां कटने का मुद्दा उठाया। उन्होंने दो नंबर विधानसभा क्षेत्र में अवैध काॅलोनी कटने की जानकारी सदन में दी और अफसरों पर लापरवाह करने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed