फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore Metro Launch and Fare Details Announced with Free Rides for First Week

Indore News: टेंपो वाला इंदौर अब मेट्रो पर दौड़ेगा, टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या

Wed, 28 May 2025 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 28 May 2025 08:59 PM IST
सार

Indore News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में मां अहिल्या की जयंती समारोह में इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। पहले सप्ताह मेट्रो की यात्रा मुफ्त रहेगी और किराया भी बेहद कम रखा गया है। 

विज्ञापन
Indore News: Indore Metro Launch and Fare Details Announced with Free Rides for First Week
इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन शुरू। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में अब टेंपो की जगह मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल में मां अहिल्या की 300वीं जयंती समारोह में इंदौर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कीं। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि पहली यात्रा में सभी यात्री महिलाएं होंगी, जिसमें महिला सफाईकर्मियों और आईटी सेक्टर की महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा ताकि यह समानता का प्रतीक बने। साथ ही, मुख्य टर्मिनल का नाम मां अहिल्या टर्मिनल रखा जाएगा। मेट्रो सेवा शुरू होने के पहले सप्ताह में यात्रियों के लिए सफर पूरी तरह से मुफ्त रहेगा।

विज्ञापन

मेट्रो किराया और छूट की विस्तृत योजना
इंदौर मेट्रो का किराया भी तय कर दिया गया है। स्टेशन संख्या 1 से 2 तक का किराया 20 रुपए, 3 से 5 स्टेशन के लिए 30 रुपए, 6 से 8 के लिए 40 रुपए, 9 से 11 के लिए 50 रुपए, 12 से 14 के लिए 60 रुपए और 15 से अधिक स्टेशन के लिए 80 रुपए निर्धारित किया गया है। मेट्रो सेवा के पहले सप्ताह यात्रा मुफ्त रहेगी। इसके बाद दूसरे सप्ताह में 75 फीसदी, तीसरे सप्ताह में 50 फीसदी और चौथे सप्ताह से तीन महीने तक 25 फीसदी की छूट दी जाएगी। मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी और हर 30 मिनट में एक ट्रेन चलेगी। फिलहाल यह गांधीनगर से टीसीएस चौराहे तक 5.5 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दौड़ेगी, जिसमें पांच स्टेशन होंगे।

विज्ञापन

पहला चरण और भविष्य की योजनाएं
मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.5 किमी की दूरी तय होगी। पहला सुपर प्रायोरिटी चरण गांधीनगर से टीसीएस तक 5.5 किमी की दूरी का है। दूसरा हिस्सा टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक 12 किमी लंबा है। दूसरे चरण में रोबोट चौराहे से रीगल तक 5.5 किमी और रीगल से गांधीनगर तक 8.5 किमी मेट्रो दौड़ेगी। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.5 किमी में मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। इस परियोजना की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। मंत्री विजयवर्गीय ने बताया कि छह महीने में मेट्रो रेडिसन चौराहे तक विस्तार करेगी और सिंहस्थ के पहले उज्जैन तक मेट्रो सेवा का विस्तार करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री विजयवर्गीय का अनुभव और विकास की दिशा
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जब वे इंदौर के महापौर थे, तब शहर में टेंपो सेवा चलती थी। उन्होंने खुद भी कार खराब होने पर टेंपो से सफर किया है। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व में मेट्रो सेवा शुरू हो रही है, जो शहर के विकास का बड़ा कदम है। उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना विकसित भारत 2047 की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में फ्लाइंग टैक्सी जैसी उन्नत परिवहन तकनीकें भी इंदौर में चलने लगेंगी। इस योजना से शहर के लोगों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed