फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Indore-Abu Dhabi flight service—100 seats remained empty on the very first day; 160 passengers bo

Indore News: इंदौर-अबूधाबी हवाई सेवा-पहले ही दिन खाली रही 100 सीटें,लौटते समय 160 यात्रियों की बुकिंग

Thu, 16 Jul 2026 08:41 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 16 Jul 2026 08:41 PM IST
सार

इंदौर से शुरू हुई अबूधाबी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को पहले ही दिन अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिला। उद्घाटन उड़ान में 180 सीटों वाले विमान में केवल 79 यात्री ही सफर कर सके, जिससे इस नई विमान सेवा की यात्री संख्या को लेकर शुरुआती चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन
Indore News: Indore-Abu Dhabi flight service—100 seats remained empty on the very first day; 160 passengers bo
इंदौर विमानतल - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर से शुरू की गई अबूधाबी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को पहले ही दिन अपेक्षा से कम यात्री मिले। ऐसे में इस नई विमान सेवा पर कम यात्री मिलने का संकट गहराता नजर आ रहा है, क्योंकि आने वाले दिनों के लिए भी बुकिंग उत्साहजनक नहीं है। पहले दिन 180 सीटों वाले विमान में केवल 79 सीटों की बुकिंग हुई, जबकि 101 सीटें खाली रहीं। हालांकि, वापसी की उड़ान के लिए 160 सीटें बुक हुई हैं। इस विमान सेवा का लाभ केवल इंदौर ही नहीं, बल्कि उज्जैन संभाग के यात्रियों को भी मिलेगा।

विज्ञापन

 

कम यात्री संख्या के कारण यह विमान सेवा बंद न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रत्येक उड़ान पर 15 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है। अधिकारियों का मानना है कि इससे यात्रियों पर अधिक हवाई किराया देने का दबाव नहीं पड़ेगा और एयरलाइन को भी संचालन में परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन

 

इंदौर से पहले दुबई के लिए भी अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू की गई थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। हालांकि, इंदौर से दुबई के लिए यात्रियों की संख्या अच्छी रहती थी, क्योंकि वहां से अन्य देशों के लिए कनेक्टिंग उड़ानों की बेहतर सुविधा उपलब्ध थी। अब देखना होगा कि अबूधाबी की इस नई हवाई सेवा को यात्रियों का कितना प्रतिसाद मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर से बैंकॉक उड़ान की मांग बरकरार

इंदौर से बैंकॉक के लिए सीधी हवाई सेवा की मांग लंबे समय से की जा रही है। इसके लिए पहले एयर इंडिया ने तैयारी भी की थी, लेकिन अहमदाबाद विमान हादसे के बाद कंपनी के पास विमानों की कमी हो गई, जिससे इंदौर-बैंकॉक उड़ान शुरू नहीं हो सकी।


 

ट्रैवल्स एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएएआई) की मध्य प्रदेश इकाई के चेयरमैन हेमेंद्र जादौन का कहना है कि बैंकॉक रूट पर पर्यटन के लिहाज से इंदौर से अच्छी यात्री संख्या मिल सकती है। बैंकॉक के लिए कॉर्पोरेट टूरिज्म की मांग भी अच्छी है। उनका मानना है कि अबूधाबी हवाई सेवा को भी धीरे-धीरे अच्छा प्रतिसाद मिलेगा, क्योंकि वहां पर्यटन गतिविधियों का लगातार विस्तार हो रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed