{"_id":"672ba27fc6a69d1d500cb6b2","slug":"indore-news-indigo-flight-late-nagpur-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 5 घंटे देरी से हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर से नागपुर जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 5 घंटे देरी से हुई रवाना
Wed, 06 Nov 2024 10:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजीटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 06 Nov 2024 10:38 PM IST
सार
इंदौर से नागपुर जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यात्रियों को विमान से उतारा गया। यह फ्लाइट 5 घंटे की देरी के बाद दोपहर 1.41 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर से नागपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6ई-7744) में तकनीकी खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। बुधवार सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद नागपुर के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले विमान में इंजन की खराबी का पता चला, जिसके चलते पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल और इंडिगो की इंजीनियरिंग टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी समस्या के समाधान में अधिक समय लगने की संभावना देखते हुए यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में वापस भेज दिया गया। इस वजह से यह फ्लाइट निर्धारित समय से 5 घंटे 21 मिनट की देरी से, दोपहर 1.41 बजे नागपुर के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
इस देरी का असर अन्य फ्लाइट्स पर भी पड़ा, जैसे कि नागपुर से इंदौर आने वाली फ्लाइट और इंदौर से जोधपुर जाने वाली फ्लाइट, जो अंततः दोपहर 3.04 बजे इंदौर से रवाना हुई।
विज्ञापन
