फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Inauguration of bridge stalled due to lack of permission from Metro Corporation.

Indore News: मेट्रो कार्पोरेशन की अनुमति नही मिलने के कारण अटका ब्रिज का लोकार्पण

Wed, 22 Jul 2026 08:34 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 22 Jul 2026 08:34 PM IST
सार

इंदौर के पहले डबल डेकर ब्रिज का इंतजार कर रहे शहरवासियों को बुधवार को भी निराशा हाथ लगी। लोकार्पण की घोषणा होने के बावजूद मेट्रो सुरक्षा अनुमति नहीं मिलने और अन्य प्रशासनिक कारणों के चलते ब्रिज को ट्रैफिक के लिए नहीं खोला जा सका।

विज्ञापन
Indore News: Inauguration of bridge stalled due to lack of permission from Metro Corporation.
अटका ब्रिज का लोकार्पण - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर के पहले डबल डेकर ब्रिज की सौगात से शहरवासी वंचित रहे। बुधवार को ब्रिज के लोकार्पण की घोषणा हुई, लेकिन ब्रिज ट्रैफिक के लिए नहीं खोला जा सका। इसकी वजह मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से अनुमति नहीं मिलने को बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, ब्रिज के नीचे मेट्रो ट्रेन का ट्रैक भी है। इस कारण ब्रिज को ट्रैफिक के लिए खोले जाने से पहले मेट्रो की सुरक्षा अनुमति जरूरी है। यह बात भी सामने आ रही है कि जिन दो विधानसभा क्षेत्रों से ब्रिज जुड़ा है, उनके विधायक बुधवार को इंदौर में नहीं थे। इस कारण ब्रिज का लोकार्पण टाल दिया गया। इससे वाहन चालकों में नाराजगी भी है। ब्रिज शुरू नहीं होने के कारण रोज शाम को ट्रैफिक जाम होता है।
विज्ञापन

 

बुधवार को अरविंदो से बाणगंगा की तरफ जाने वाले पुल से वाहनों की आवाजाही की घोषणा इंदौर विकास प्राधिकरण ने की थी। यह इंदौर का पहला डबल डेकर ब्रिज है, जिसके नीचे से सुपर कॉरिडोर की तरफ जाने वाला मार्ग है और बीच में मेट्रो का ट्रैक भी है। 70 फीट ऊंचे इस ब्रिज से जब ट्रैफिक गुजरेगा, तो यह वाहन चालकों के लिए अनोखा अनुभव होगा, क्योंकि प्रदेश में इतना ऊंचा दूसरा ब्रिज नहीं है। इस पुल के नीचे से मेट्रो भी गुजरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आगामी सिंहस्थ में इस पुल से यात्रियों को काफी लाभ होगा। 1454 मीटर लंबा यह पुल 6 लेन का है। 175 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया गया है। यह प्रदेश का पहला डबल डेकर पुल है। इंदौर विकास प्राधिकरण ने इस पुल का निर्माण कराया है। इसे बनने में तीन साल का समय लगा। इस ब्रिज से हर दिन एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरेंगे। इंदौर-उज्जैन रोड पर बन रहे इस ब्रिज के बाद उज्जैन रोड को आठ लेन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed