फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: सराफा में नारेबाजी, दुकानें हटाने पहुंचे निगमकर्मियों के छूटे पसीने, उल्टे पांव लौटे

Wed, 26 Nov 2025 09:34 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 26 Nov 2025 09:34 PM IST
सार

Indore News: सराफा चौपाटी में 80 पारंपरिक दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों को हटाने पर सराफा बाजार एसोसिएशन और निगम के बीच सहमति बनी थी, आज निगम की टीम अवैध दुकानें हटाने पहुंची तो उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Indore News IMC orders removal of unauthorized shops from Sarafa bazar Chaupati
व्यापारियों का गुस्सा देखकर लौटे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर की प्रसिद्ध सराफा चौपाटी में आज फिर बवाल हुआ। 80 पारंपरिक दुकानों को छोड़कर अवैध तरीके से लग रही बाकि की दुकानों को हटाने पहुंची निगम की टीम को आज भारी विरोध का सामना करना पड़ा। निगम की टीम को देखते ही व्यापारियों ने घेराव कर दिया और नारेबाजी करने लगे। नगर निगम की टीम ने व्यापारियों के गुस्से को शांत करने के लिए कहा कि रात 9 बजे के बाद ही दुकानें लगाएं, इससे पहले न आएं। व्यापारियों ने कहा कि हम सभी मांगें मानने को तैयार हैं लेकिन दुकान नहीं हटाएंगे। इस पर निगम की टीम समझाइश देती रही और नियमों को पालन करने का हवाला देकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की गई। वहीं सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकुम सोनी ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कई बार हुई बैठकों में हमें आश्वासन दिया था कि आज रात 80 प्रमुख दुकानों को छोड़कर चौपाटी पर लग रही अवैध दुकानों को हटाया जाएगा। आज अवैध दुकानें नहीं हटी तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
Indore News IMC orders removal of unauthorized shops from Sarafa bazar Chaupati
उल्टे पांव लौटे निगम अधिकारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पारंपरिक दुकानों को लगने देंगे
गौरतलब है कि सराफा में लगने वाली खाने-पीने की दुकानों को लेकर मंगलवार रात एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाने वाली थी। बाद में यह बैठक किसी कारणवश नहीं हो सकी। हालांकि नगर निगम और सराफा व्यापारी एसोसिएशन ने यह तय किया कि सराफा चौपाटी पर अब केवल पुरानी और परम्परागत 80 दुकानों को ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। पिछले कुछ समय से यहां बड़ी संख्या में नई दुकानें लगनी शुरू हो गई थीं, जिनके कारण व्यवस्था बिगड़ रही थी। प्रशासन ने भी पहले कई बार यह स्पष्ट किया है कि सराफा अपनी पारंपरिक मिठाइयों और व्यंजनों के लिए जाना जाता है, इसलिए इसकी मूल पहचान को बनाए रखना जरूरी है।

यह भी पढ़ें...
Indore: सीएम मोहन यादव बोले- नेहरू-गांधी परिवार ने देश के महापुरुषों को भुलाने का काम योजनाबद्ध तरीके से किया

मोमोज और चाइनीज दुकानों पर प्रतिबंध
बैठक में चर्चा हुई कि सराफा में हाल ही में मोमोज और चाइनीज आइटम बेचने वाली कई नई दुकानें खुल गई हैं। इनके कारण वहां भीड़ का दबाव बढ़ा है और स्थिति बिगड़ी है। अब तय किया गया है कि जिन 80 दुकानों को चिन्हित किया गया है, उनके अलावा बाकी सभी अनधिकृत दुकानों, ठेलों और खोमचों को हटाया जाएगा।

आज रात से शुरू होगी निगम की कार्रवाई
इस निर्णय को सख्ती से लागू करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली और मंगलवार रात से ही क्षेत्र में मुनादी (अनाउंसमेंट) करवाकर दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई। आज बुधवार रात में नगर निगम की टीम सराफा पहुंची तो अवैध दुकानों को नहीं हटा पाई। 



नियमों का पालन और स्वच्छता अनिवार्य
नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने बताया कि सराफा चौपाटी का संचालन अब तय समय पर ही शुरू होगा। इसके अलावा, जिन 80 दुकानदारों को अनुमति मिली है, उन्हें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। निगम ने सुरक्षा व्यवस्था से लेकर सफाई तक के लिए कुछ बिंदु तय किए हैं, जिनका पालन करना सभी व्यापारियों के लिए अनिवार्य होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed