फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Hundreds of Women Step Forward After Cancer Symptoms Awareness in Slum Areas

Indore News: कैंसर के लक्षण सुनते ही आगे आईं महिलाएं, डॉक्टरों ने जांच के बाद तुरंत भेजा एमवाय

Mon, 21 Apr 2025 02:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 21 Apr 2025 02:55 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र की श्रमिक बस्तियों में आयोजित कैंसर जागरूकता शिविर में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को समय पर बीमारी की पहचान और इलाज के लिए प्रेरित करना था।

विज्ञापन
Indore News: Hundreds of Women Step Forward After Cancer Symptoms Awareness in Slum Areas
कार्यक्रम में जरूरी जानकारियां देते डाक्टर्स - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए इंदौर की संस्थाओं ने श्रमिक क्षेत्र की बस्तियों में जागरूकता शिविर आयोजित किया। शहर के विशेषज्ञ डाक्टरों ने जैसे ही महिलाओं को इसके लक्षण बताए कई महिलाएं सामने आईं और खुलकर अपनी परेशानी रखी। प्रारंभिक जांच के बाद डाक्टरों ने इन महिलाओं को तुरंत एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। यहां पर भी इन महिलाओं को दवा, इलाज आदि संस्थाओं के द्वारा निःशुल्क करवाया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य था बीमारियों से अनजान महिलाओं को इसकी जानकारी देना ताकि वे समय रहते इलाज करवाएं और स्वस्थ रहें। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई और उन्होंने लक्षणों को पहचानकर इलाज करवाने के लिए कदम आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन


Indore News: मेट्रो स्टेशन के विरोध में उतरे रहवासी, धरना देकर की नारेबाजी, पूर्व भाजपा विधायक भी विरोध में
विज्ञापन


कई संस्थाओं ने मिलकर उठाया बीड़ा
बस्तियों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए कई संस्थाओं ने मिलकर कार्यक्रम शुरू किए हैं। बस्ती फाउंडेशन, पंडित जी सेवा न्यास, एमके इंटरनेशनल आई बैंक और गो वाव सोशल सर्विस एप ने इसके तहत बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम करना शुरू किए हैं। रविवार को लसूड़िया में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निःशुल्क इलाज की जानकारी साझा की
डॉ रिद्धिमा ओझा ने बताया कि कितनी तेजी से कैंसर फैल रहा है और यदि शुरुआत में ही इसकी पहचान हो जाए तो बहुत आसानी से इलाज हो जाता है। डॉ उमा झंवर ने नेत्रदान से जुड़ी जरूरी जानकारियां दी और पंडित जी सेवा न्यास से रमेश डोसी ने कैंसर में संस्था के द्वारा दी जाने वाली मदद के बारे में बताया। गो वाव सोशल सर्विस एप के मनीष पांडे ने बताया कि किस तरह से हर उम्र और वर्ग के लोग कैंसर का शिकार हो रहे हैं और इसमें जागरूकता कितनी जरूरी है। कार्यक्रम में कई कालेजों के बच्चों ने वालेंटियर्स के रूप में भाग लिया और व्यवस्थाएं संभाली। बच्चों ने कहा कि शिक्षा के साथ समाज में सेवा करने से न सिर्फ खुशी मिलती है बल्कि बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed