फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Human Library Ahilya Central Library

Indore News: इंदौर में खुली 'ह्यूमन लाइब्रेरी', यहां बातें करती हैं जिंदगी की कहानियां

Tue, 30 Sep 2025 05:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 30 Sep 2025 05:58 PM IST
सार

Indore News: 'ह्यूमन लाइब्रेरी' में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी आलोक शर्मा ने 'ह्यूमन बुक' के रूप में अपने जीवन के अनुभव साझा किए और कवि प्रो. राजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के तौर पर युवाओं को सही दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Indore News Human Library Ahilya Central Library
कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे और अतिथि - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के ऐतिहासिक शासकीय श्री अहिल्या केंद्रीय पुस्तकालय में एक अनूठी और ज्ञानवर्धक पहल 'ह्यूमन लाइब्रेरी' का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किताबों की दुनिया से अलग, अनुभवी व्यक्तियों के जीवन से सीधे सीखने का अवसर प्रदान करना है। इस पहल के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर के विकास का नया रोडमैप तैयार, 4 बड़े प्रोजेक्ट्स पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन


कौन बने 'ह्यूमन बुक'?
कार्यक्रम की पहली 'ह्यूमन बुक' के रूप में मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त, 75 वर्षीय आलोक शर्मा ने अपने जीवन के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। उन्होंने राष्ट्र प्रेम और सनातन धर्म को जीवन का सर्वोच्च मूल्य बताया। अपने बचपन के रोचक किस्सों के माध्यम से उन्होंने युवाओं को ईश्वर पर आस्था रखने और यह विश्वास करने की प्रेरणा दी कि जो होता है, वह आपके भले के लिए ही होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने दिया सफलता का मंत्र
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार प्रो. राजीव शर्मा ने युवाओं को कर्म के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने हिमालय से गिरने वाली चट्टानों का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल सही दिशा में किया गया निरंतर प्रयास ही आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचा सकता है। उनके मनोरंजक और ज्ञानवर्धक अंदाज ने युवाओं को न केवल प्रेरित किया, बल्कि आनंदित भी किया।

'ह्यूमन लाइब्रेरी' के इतिहास की जानकारी दी
इस अनूठे शुभारंभ के अवसर पर पुस्तकालय प्रमुख डॉ. लिली संजय डावर ने 'ह्यूमन लाइब्रेरी' के इतिहास और भारत में इसकी शुरुआत के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पुस्तकालय परिवार से मेघना चार्ल्स, पूर्णिमा पांचाल, रागिनी गौड़, रत्नेश देवलासे सहित कई पाठकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed