{"_id":"68b91878294a1bf58a03804b","slug":"indore-news-heavy-rain-updates-september-2025-schools-closed-water-level-rise-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: 24 घंटे में 5.40 इंच बारिश, मौसम विभाग ने की बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: 24 घंटे में 5.40 इंच बारिश, मौसम विभाग ने की बड़ी घोषणा
Thu, 04 Sep 2025 10:25 AM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:25 AM IST
सार
Indore News: इंदौर में रातभर से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 12 घंटों में 3.67 इंच से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। भारी बारिश से कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी है।
विज्ञापन
indore news
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में गुरुवार रात से लगातार बारिश हो रही है। रात 12 बजे कई हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई, जो सुबह तक जारी रही। बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक इंदौर में 5.40 इंच पानी गिरा। 1 जून से अब तक इंदौर में कुल 33.71 इंच बारिश हो चुकी है। भारी बारिश को देखते हुए कई स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है।
यह भी पढ़ें...
Indore Weather Today: इस बार कम बारिश, क्या सितंबर बुझाएगा इंदौर की प्यास? अश्विन मास से 14 इंच बरसात की आस
सीजन में अब तक 25 इंच से ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक 25 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो से तीन दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
औसत कोटा 38 इंच, अभी चाहिए 13 इंच बारिश
इंदौर में सीजन का औसत वर्षा कोटा 38 इंच माना जाता है। इस लिहाज से अभी लगभग 13 इंच बारिश की और आवश्यकता है। अगस्त के आखिरी हफ्ते में अच्छी बारिश हुई थी और सितम्बर की शुरुआत भी अच्छी रही है। ऐसे में उम्मीद है कि औसत कोटा पूरा हो सकता है, क्योंकि माह के अब भी 25 दिन शेष हैं।
तालाबों का जलस्तर बढ़ा, सितंबर से उम्मीदें
इस समय जो सिस्टम बना हुआ है, उसके अनुसार सितंबर माह भी इंदौर को तरबतर करने वाला साबित हो सकता है। लगातार बारिश से यशवंत सागर और शहर के अन्य तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इससे पेयजल आपूर्ति और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होने की संभावना मजबूत हो गई है।